15 दिन पहले कुएं में गिरी गाय,जनसेवा टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद निकाला : NN81

Notification

×

Iklan

15 दिन पहले कुएं में गिरी गाय,जनसेवा टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद निकाला : NN81

21/11/2023 | November 21, 2023 Last Updated 2023-11-21T04:45:28Z
    Share on

 15 दिन पहले कुएं में गिरी गाय,जनसेवा टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद निकाला।



गुना जिले से गोलू सेन की रिपोर्ट



आरोन क्षेत्र के ग्राम रूसिया में सोमवार दोपहर एक गाय 50 फुट गहरे कुएं में गिरने की सूचना मिली। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने जनसेवा टीम के मिथुन शर्मा को सूचना दी। जिसके बाद सभी ने सक्रियता दिखाते हुए मौके पर पहुंच गाय को बाहर निकालने का रेस्क्यू आपरेशन चलाया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।


अगर कहीं पर बोरवेल को गड्ढे में कई बच्चे गिर जाता है तो उसे बचाने के लिए प्रशासन युद्धस्तर पर काम करता है और हर संसाधन को जुटाकर उसे बाहर निकालने की जद्दोजहद की जाती है। लेकिन गायों के लिए ऐसी कोई व्यवस्था नहीं इसी तरह मानवता की मिसाल पेश करते हुए टीम जनसेवा आरोन व ग्रामीण, ने कुएं से एक गाय को बाहर निकालकर पेश की। हुआं यूं कि ग्राम रूसिया में पिछले 15 दिन पहले गांव के बाहर चरने गई एक गाय खुले कुएं के पास पहुंच गई। इसके बाद वह अचानक से कुएं में गिर गई। गाय मालिक ने गाय को काफी ढूंढा लेकिन वह नही मिली आज सुबह कुए में गाय की आवाज सुन आसपास खेत में गाय चरा रहे लोग कुएं पर पहुंचे तो गाय को कुएं में पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत ही ग्रामीणों को सूचना दी। जिस पर लोगों ने जनसेवा टीम के मिथुन शर्मा को भी जानकारी दे दी और ग्रामीण रस्सियां लेकर कुएं पर पहुंच गए। जनसेवा टीम के मिथुन व विकास ने तुरंत ही रेस्क्यू आपरेशन शुरु कर दिया। जिसमें कुएं में गिरी गाय को दओ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल कुएं से बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उसे काफी चोटें आई थीं जिसे इलाज के लिए पशु चिकित्सालय भेजा जा रहा। गाय को सकुशल बाहर निकालने पर ग्रामीणों ने जनसेवा टीम के कार्यकार्ताओं की सराहना की।

इस नेक कार्य मे जनसेवा टीम के मिथुन शर्मा,छोटू कलावत,सोनू कुशवाह,राहुल राजपूत,यश कुशवाह, निक्कू ठाकुर,सत्यम शर्मा,प्रदीप केवट,सौरव विकास शर्मा, सौरभ साहू, कान्हा प्रजापति, विवेक धाकड़, विशाल शर्मा, गोलू सेन, प्रकाश धाकड़, अल्लो गोस्वामी, गोलू साहू, पिंटू सेन, मुकेश सेन, आदि का सहयोग रहा।