74वे संविधान दिवस संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ के तहत एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन : NN81

Notification

×

Iklan

74वे संविधान दिवस संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ के तहत एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन : NN81

25/11/2023 | November 25, 2023 Last Updated 2023-11-25T04:56:01Z
    Share on

 74वे संविधान दिवस संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ के तहत एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन दिनांक 26.11.2023 दिन रविवार को प्रातः 10 बजे जंतर-मंतर संसदीय क्षेत्र नई दिल्ली में प्रस्तावित है।



गुना जिले से गोलू सेन की रिपोर्ट




गुना जिले में *प्रेस वार्ता* के दौरान बताया गया राष्ट्रीय बौद्ध महासभा एवं सामाजिक न्याय परिषद् के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय स्तर पर पूंजीवाद हटाओ, संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ के तहत एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन दिनांक 26.11.2023 दिन रविवार को प्रातः 10 बजे जंतर-मंतर संसदीय क्षेत्र नई दिल्ली में प्रस्तावित है।


राष्ट्रीय बौद्ध महासभा सभी 37 राज्यों में कार्यरत है। दिनांक 14.10.2023 से संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय धर्मप्रकाश भरतीय बौद्ध एवं पूर्व M.LC. उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में गठन किया गया है।


राष्ट्रीय बौद्ध महासभा एवं सामाजिक न्याय परिषद् बहुजन समाज में जन्में संतों, गुरुरुओं, महापुरुषों और स्तंत्रता संग्राम सेनानियों के अथक प्रयास से आजादी प्राप्त हुई. उन्हीं के आदर्शों पर चलकर परम पूज्य बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर साहब प्रथम कानून मंत्री भारत सरकार के माध्यम से स्वतंत्र भारत का प्रथम संविधान लिखा गया अच्छे संविधान की सफलता इसी बात से साबित होती है कि 74 वर्षों में भारत पर अक्षुण है। लोकतंत्र कायम है विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र बनकर विश्व पटल उभरा है।


कुछ मुट्ठी भर, अतिवादी, दक्षिणपंती लोग संविधान बदलने की सलाह देते हैं. संविधान के खिलाफ अनर्गल आलाप करते रहते है और धर्म निरपेक्ष राष्ट्र की छवि को धूमिल कर हिन्दू राष्ट्र की कल्पना करते रहते है। जो सरासर भारत के लोकतंत्र पर खतरा उत्पन्न हो गया है। इसी हिन्दु राष्ट्र की संकल्पना के आधार पर नई संसद


भवन में दिनांक 28.05.2023 को संगोल राजदण्ड अस्त्र प्रतिक स्वरूप स्थापित किया गया है। नये संसद में उदघाटन सत्र में वर्ष 2023 में आदिवासी महिला राष्ट्रपति को, जो संसद और तीनों सेना प्रमुखों की मुखिया, संविधान की रक्षक होती है को आमंत्रित नहीं कर यह प्रदर्शित किया गया है, कि हिन्दु राष्ट्र में निर्वाचित प्रथम नागरिक अर्थात् राष्ट्रपति महोदया को नहीं बुलाना लोकतंत्र एवं सविधान का अपमान है।


अतः इन्हीं घटनाओं के कारण भारत की 120 करोड़ बहुसंख्यक आवाम, एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक समाज व समस्त महिलाऐं आशंकित है, भयभीत है, कि कहीं संविधान खश्वन किया गया तो मनुस्मृति के अनुसार हिन्दु राष्ट्र व्यवस्था संचालित होगी वापस मूल निवासी समाज गैर बराबरी की व्यवस्था से पीड़ित और प्रभावित होगा।


अतः दिनांक 26.11.2023 को संविधान के सम्मान में "संविधान बचाओ, देश बचाओं और लोकतंत्र बचाओ" हेतु एक दिवसीय धरना आंदोलन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रोपदी मुर्मु जी को संबोधित कर विभिन्न राष्ट्रवादी संघठनों के साथ नई दिल्ली में एक ज्ञापन सौंपा जायगा। जिसके मुख्य मांगें निम्नानुसार है-


1. राजदण्ड चिन्ह संगोल को नये संसद भवन से हटाया जाए।


2. बौद्धों का पर्सनल लॉ बनाया जाए। जो विधि आयोग में विचाराधीन है।


3. समान नागरिक संहिता UCC को समाप्त किया जाए।


4. शिक्षा का राष्ट्रीयकरण कर समान शिक्षा व्यवस्था लागू की जावे।


5. निजीकरण (सरकारी संस्थानों) बंद किया जाए।


6. SC,ST,OBC का नौकरियों में बेकलॉग पूरा किया जाए।


7. राष्ट्रीय स्तर पर जातीय जनगणना करा कर उसके आधार पर शासकिय व्यवस्था संचालन प्रतिनिधित्व का अनुपात पुननिर्धारण किया जाए।


8. संविधान विरोधी, आर्थिक सलाहकार परिषद् के चेयरमैन, श्री विवेक देवराय को पद से वर्खाश्त कर राजद्रोह का मुकदमा चलाया जाए।


9. लोकतंत्र, विधानसभा, आदि चुनाव विवादित EVM मशीनों से नहीं कराया जाए। पूर्व की विश्वस्तरीय चुनाव प्रणाली लागू की जाए।


10. हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की नियुक्ति प्रक्रिया पारदर्शी और परीक्षा आधारित रोष्टर प्रणाली से हो।


11. निर्वाचन आयोग की नियुक्तियां सुप्रीम कोर्ट और लोकसभा के विपक्ष के नेता की सहमति से निष्पक्ष रूप से हो की जावे।


12. सेवानिवृत न्यायाधीशों को राज्य सभा या अन्य लाभ के पदों पर नियुक्ति की संभावना खत्म की जाए। जिससे की न्याय निष्पक्ष हो सके। जनता के द्वारा चुनाव की प्रक्रिया के माध्यम से चुना जाना सुनिश्चित किया


जाए। शासकीय सेवा निवृत्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल की गाऐं 13 उपरोक्त मागों की लेकर दिनांक 26.112023 की महामहिम राष्ट्रपति महोदया का संबोधन सहित विनम्र ज्ञापन शांतिपूर्वक से अनुशासन बद्ध तरीके से सम्मान सहित सौपा जाएगा।


अतः आप सभी समाचार सम्पादक, मोडिया प्रभारीगणों से प्रमखता से अपनी


प्रिंट मीडिया और चैनल यू-ट्यूब पर प्रसारित करने का अनुरोध है।


दिनांक-20.11.2023


प्रकाशसिंह धाकड़ प्रदेश अध्यक्ष सामाजिक न्याय परिषद्


भोपाल म.प्र.


भवदीय


इंजी. डी.पी. गोलिया बौद्ध प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय बौद्ध महासभा भोपाल म.प्र.