जिला चिकित्सालय दुर्ग में गर्भवती महिला का हुआ सफल ऑपरेशन : NN81

Notification

×

Iklan

जिला चिकित्सालय दुर्ग में गर्भवती महिला का हुआ सफल ऑपरेशन : NN81

07/11/2023 | November 07, 2023 Last Updated 2023-11-07T14:07:13Z
    Share on

 *ब्यूरो चीफ अनिल जोशी दुर्ग (छ.ग.)*

*समाचार*


*जिला चिकित्सालय दुर्ग में गर्भवती महिला का हुआ सफल ऑपरेशन*



    दुर्ग 7 नवंबर 2023/ जिला चिकित्सालय दुर्ग में विगत 25 अक्टूबर 2023 प्रातः 4ः50 को मुड़पार कलश वार्ड क्रमांक 7 बेमेतरा निवासी श्रीमती दुर्गा पति श्री भूपत वर्मा गर्भवती महिला भर्ती हुई जिनका बच्चादानी फटा हुआ था बच्चे का सिर भी नीचे था। सोनोग्राफी के अनुसार उनका जचकी 15 अक्टूबर 2023 को होना था। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का पूर्व में प्रथम प्रसव सीजर ऑपरेशन से हुआ था जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए रक्त व्यवस्था कर ऑपरेशन किया गया और मां एवं बच्चे को बचाया गया। बच्चा साढ़े 3 किलो का है । समय से ज्यादा गर्भ में रहने , पोस्ट कंजमक होने से उसका गर्भ/ बचादनी फट गया था जबकि इसका सामान्यतया सीजर ऑपरेशन 5 अगस्त तक हो जाने से माता का बच्चा दानी नही फटता। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरुण साहू एवं आर एम ओ डॉ. अखिलेश यादव के मार्गदर्शन में उपरोक्त महिला का ऑपरेशन डॉ. बी आर साहू गायनोकोलाजिस्ट डॉ. बसंत चौरसिया निश्चेतना विशेषज्ञ  स्टाफ नर्स रजनी एवं समस्त टीम के द्वारा किया गया। वर्तमान में उपरोक्त क्रिटिकल ऑपरेशन के उपरांत माता और बच्चा दोनो स्वस्थ है।