कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण : NN81

Notification

×

Iklan

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण : NN81

25/11/2023 | November 25, 2023 Last Updated 2023-11-25T04:46:36Z
    Share on

 *ब्यूरो चीफ अनिल जोशी दुर्ग (छ.ग.)*

*समाचार*


*विधानसभा निर्वाचन - 2023*


*कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण*



       दुर्ग 24 नवंबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा और पुलिस अधीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत मतगणना स्थल क्षेत्र शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी भिलाई का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थल की सुरक्षा और तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने समस्त रिटर्निंग ऑफिसर तथा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अश्वनी देवांगन, भिलाई नगर निगम आयुक्त व अपर कलेक्टर श्री रोहित व्यास, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग दुबे सहित आर.ओ. और ए.आर.ओ. उपस्थित थे।