चुनाव प्रचार के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ के कोरबा में अमित शाह बोले कोरबा की जनता परिवर्तन के लिए तैयार : NN81

Notification

×

Iklan

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ के कोरबा में अमित शाह बोले कोरबा की जनता परिवर्तन के लिए तैयार : NN81

15/11/2023 | November 15, 2023 Last Updated 2023-11-15T14:20:35Z
    Share on

 छत्तीसगढ़ कोरबा से अजय तिवारी की रिपोर्ट 


चुनाव प्रचार के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ के कोरबा में अमित शाह बोले कोरबा की जनता परिवर्तन के लिए तैयार…



छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज बुधवार को छत्तीसगढ़ के कोरबा घण्टाघर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। और कहा कि तीन दिन पहले आपने ​दीपावली मनाई? लेकिन इस बार आपको 3 दीपावली मनानी है। एक तो आप मना चुके हैं, दूसरी दीपावली 3 दिसंबर को बनाकर मनानी है और तीसरी दीपावली 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मनानी है।



उन्होंने भूपशे कक्का पर जम कर निशाना साधा और कहा कि

2G का घोटाला देखा, वेस्टलैंड का घोटाला देखा, सबमरीन का घोटाला देखा, जीप घोटाला देखा।लेकिन कभी गाय के गोबर का घोटाला नहीं सुना। भूपेश कक्का ने तो गाय का गोबर भी नहीं छोड़ा।



इस मौके पर विकास महतो ,ननकीराम कंवर,लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह,जिला महामंत्री टिकेश्वर सिंह राठिया सहित हजारों की संख्या में आम जनमानस उपस्थित थे।