भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह का कोरबा प्रवास 13 जनवरी से : NN81

Notification

×

Iklan

भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह का कोरबा प्रवास 13 जनवरी से : NN81

10/01/2024 | जनवरी 10, 2024 Last Updated 2024-01-10T15:18:08Z
    Share on

 छत्तीसगढ़ कोरबा से अजय तिवारी की रिपोर्ट 





भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह का कोरबा प्रवास 13 जनवरी से


जिले में केन्द्र सरकार की योजनाओं की करेंगे समीक्षा


विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में होंगे शामिल



कोरबा भारत सरकार के अंतर्गत ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह 13 जनवरी से 15 जनवरी तक कोरबा प्रवास पर रहेंगे। सिंह का 13 जनवरी को कोरबा आगमन होगा। केन्द्रीय मंत्री सिंह 13 जनवरी को शाम 6 बजे से एनटीपीसी गेस्ट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेंगे। वे 14 जनवरी को प्रातः 10 बजे मंदिर में स्वच्छता अभियान में, प्रातः 11 बजे ग्राम ढोंगदरहा विकासखंड कोरबा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में भाग लेंगे। दोपहर 2.15 बजे विकासखंड कटघोरा अंतर्गत ग्राम रंजना में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में शामिल होंगे। 15 जनवरी को केंद्रीय मंत्री सिंह एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला में प्रधानमंत्री जनमन योजना कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 1.30 बजे वे कार द्वारा कोरबा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।