महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण हेतु अलग से बनायेंगे "महिला सहायता केंद्र : NN81

Notification

×

Iklan

महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण हेतु अलग से बनायेंगे "महिला सहायता केंद्र : NN81

13/01/2024 | January 13, 2024 Last Updated 2024-01-13T18:04:51Z
    Share on

 यूपी के जनपद फर्रुखाबाद से खबर निकल कर आ रही है फर्रुखाबाद में महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण हेतु अलग से बनायेंगे "महिला सहायता केंद्र"- विकास राजपूत 



लोकसभा चुनाव में फर्रुखाबाद सीट से भाजपा की टिकट की दावेदारी कर रहे विकास राजपूत ने महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण हेतु अलग से महिला सहायता केंद्र बनाने का ऐलान किया है।उन्होंने कहा की महिलाओं की आधी आबादी है।उनके कई समस्याओं को निस्तारण समय पर नहीं हो पाता है।जनता के हर वर्ग के लिए बेहतरी के लिए कदम उठाए जाएंगे।


भाजपा नेता विकास राजपूत ने कहा की जनता की समस्याओं के निस्तारण हेतु जमीनी स्तर पर जनप्रतिधियो को काम करने की जरूरत है।जोकि फर्रुखाबाद में नहीं हो रहा है।इसलिए वह जनता से वायदा करते है की चुनाव में जनता के आशीर्वाद मिलने पर वह जन मानस की समस्याओं के निस्तारण को मुखर रहेंगे।

इसके लिए जन समस्याओं के निस्तारण हेतु कई बड़े कदम उठाए जाएंगे।जिसके लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा।


महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण हेतु अलग से महिला सहायता केंद्र खोले जाएंगे।यह सहायता केंद्र जनपद के हर ब्लॉक में संचालित कराने का प्रयास रहेगा।समय के साथ इनका स्वरूप भी व्यापक किया जायेगा।            

नीम करोली रिपोर्टर शांताराम राजपूत