नैनपुर जनपद पंचायत का धोखाधड़ी मामला : NN81

Notification

×

Iklan

नैनपुर जनपद पंचायत का धोखाधड़ी मामला : NN81

31/01/2024 | January 31, 2024 Last Updated 2024-01-31T14:14:22Z
    Share on

 नैनपुर

मंडला/एमपी

सत्येन्द्र तिवारी न्यूज नेशन 81के लिए नैनपुर से

9399424203


नैनपुर जनपद पंचायत का धोखाधड़ी मामला 


जनपद पंचायत नैनपुर में हुए भ्रष्टाचार के बाकी आरोपियों पर कार्यवाही कब 



नैनपुर  जनपद पंचायत नैनपुर में हुये करोड़ो के घोटाला करने बाले चार आरोपियो को गत 10 दिसम्बर 2023 को नैनपुर पुलिस ने हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था जहां से मुख्य आरोपी जितेंद्र जंघेला के अलावा तीन आरोपियों  को माननीय न्यायालय के द्वारा जेल भेज दिया गया है। जो अभी जेल में समय व्यतीत कर रहे हैं।  इस घटना के आज 52 दिन बीत जाने के बाद भी नैनपुर पुलिस अन्य आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। 1 करोड़ 16 लाख 56 हजार 1 रुपये 60 पैसे के गबन मामले में  शासकीय राशि की हेरा फेरी करने बालो के बैंक एकाउंट पुलिस ने खगाल कर फाइल  तो मोटी कर लिया परंतु खुलेआम घूम रहे शेष आरोपियों पर कार्रवाई आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है आखिर क्यो ? कैसे शासकीय धन की वसूली हो पावेगी यह या आरोपियों को दंड मिल पावेगा यह गम्भीर विषय बना हुआ है।  जनपद पंचायत के कम्प्यूटर आपरेटर ने तत्कालीन जनपद पंचायत के 7 सी ई ओ की डीएससी का इस्तेमाल कर उपरोक्त गबन लगातार करते रहा है। गबन के दरमियान सी ई ओ बदलते रहे ओर आज भी अन्यत्र स्थानों में कार्यरत हैं। मगर किसी पर भी आज तक कोई कार्रवाई  न हो पाना अनेक सवाल खड़े कर रहा है। क्या सर्वेसर्वा मात्र  जितेन्द्र जघेला ही था या अन्य सम्बंधित खाते दारो व अधिकारी कर्मचारियों पर कार्यवाही की जावेगी नवागत नैनपुर नगर निरीक्षक  बलदेव सिंह मुजाल्दा धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120 बी 34 भादवि के शेष आरोपियों पर कार्रवाई करेंगे।