सोच से कहीं ज्यादा देते हैं भगवान : NN81

Notification

×

Iklan

सोच से कहीं ज्यादा देते हैं भगवान : NN81

08/01/2024 | जनवरी 08, 2024 Last Updated 2024-01-08T07:18:02Z
    Share on

 छत्तीसगढ़ कोरबा से अजय तिवारी की रिपोर्ट 





सोच से कहीं ज्यादा देते हैं भगवान--- हितानंद




महानदी युवा संगठन के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम परसाभाटा मुख्य मार्ग पर स्थित नवधा पंडाल में पिछले 1 जनवरी से चल रहा है। कथा रसपान हेतु नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। कथा के दौरान आज व्यास पीठ पर आसीन पंडित राजेंद्र सिंह महाराज जी के द्वारा कृष्ण सुदामा चरित्र वर्णन किया गया। कार्यक्रम के दौरान हितानंद अग्रवाल ने कहा कि व्यास पीठ पर बैठे महाराज जी के द्वारा हम सभी को कथा श्रवण का मौका मिल रहा है। अगर भक्त सच्चे मन से भगवान को याद करें तो भगवान अपने भक्त को सोच से ज्यादा देता है।


सुदामा से मिलने के उपरांत सुदामा को उनकी सोच से ज्यादा ऐश्वर्य की प्राप्ति हुई। इस तरह भाई के रूप में द्रोपदी के याद करने पर चीर हरण के दौरान द्रोपदी के वस्त्र का खत्म ना होना एवं ऐसी अन्य कई घटनाओं का वर्णन पुराणों में मिलता है। उक्त कार्यक्रम के आयोजन के लिए उन्होंने समिति के सदस्यों का भी धन्यवाद किया। कार्यक्रम के दौरान कृष्ण सुदामा चरित्र वर्णन को झांकियां द्वारा दिखाया गया जो की काफी मनमोहन रहा।