लोकसभा पर्यवेक्षक दांगी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली : NN81

Notification

×

Iklan

लोकसभा पर्यवेक्षक दांगी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली : NN81

27/01/2024 | January 27, 2024 Last Updated 2024-01-27T15:41:27Z
    Share on

 विदिशा लोकेशन गंज बासौदा

 संवाददाता संजीव शर्मा


स्लगन--- लोकसभा पर्यवेक्षक दांगी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली।



गंजबासौदा कांग्रेस लोक सभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। लोकसभा पर्यवेक्षक रामचंद्र दांगी ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली और जय श्री राम के नारे के साथ बैठक शुभारंभ हुई पर्यवेक्षक रामचंद्र दांगी ने कहा कि भाजपा के तमाम शड यंत्रों के कारण विधानसभा चुनाव में हमें हार का सामना करना पड़ा जिसका अंदाजा किसी भी कांग्रेस जन आम जनता और यहां तक की मीडिया भी नहीं समझ पाई भाजपा जिन जिन घोषणाओं पर चुनाव जीती उन घोषणाओं को पूरा करना हर कांग्रेस जनों का दायित्व है चाहे लाडली बहना को ₹3000 देने की बात हो या किसानों को  ₹31सो धान ₹27 गेहूं समर्थन मूल्य देने की बात हो या 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने की बात हो हम जनता के साथ न्याय करने के लिए विपक्ष की भूमिका का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन कर जनता की लड़ाई सदन से सड़क तक पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे।