लोकेशन
नाैरोजाबाद //उमरिया
मदनलाल बर्मन की रिपोर्ट
श्री सिद्ध आश्रम में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर दो दिवसीय मेले का हुआ भव्य आयोजन।
उमरिया जिले के जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत ग्राम पंचायत नरवार 29 ,जरहा बीच पहाड़ी में स्थित से सिद्ध आश्रम जो की मुख्य मार्ग से लगभग 500 मीटर दूरी पहाड़ी के ऊपरी शिखर पर विराजमान है
प्राचीन काल से श्री श्री 108 श्री श्री सिद्ध महराज जी बीच पहाड़ी में स्थित है
जब लोगों काे जानकारी हुई तभी से लोगों ने पूजा पाठ प्रारंभ कर दिया लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण होने लगी सच्चे भक्ति भाव से श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचने लगे और आज 21 वर्षों से लगातार श्रीमद् भागवत पुराण ,शिव पुराण का आयोजन होते आ रहा है मकर संक्रांति पावन पर्व को लेकर उसी समय से मेले का आयोजन भी किया जा रहा है
देखते-देखते सिद्ध महराज के आशीर्वाद से उनकी असीम कृपा से विशाल मंदिर यात्री प्रतीक्षालय सामुदायिक भवन निर्माण कार्य बिजली, पेयजल की व्यवस्था है
क्षेत्रवासियों की श्री सिद्ध आश्रम में विराजमान श्री सिद्ध महराज जी के प्रति लोगों की अटूट अस्था हैं और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
इसी को लेकर हर वर्ष मकर संक्रांति के पावन अवसर पर साप्ताहिक ज्ञान गंगा का आयोजन किया जाता है और विशाल भब्य मेले का आयोजन भी रहता है दूर-दूर से श्रद्धालु हजारों की संख्या में पहुंचकर श्री सिद्ध महराज जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते वही पर मकर संक्रांति के पावन पर्व को लेकर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाता है दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हैं
वहीं पर निरंकारी मिशन के सेवादारों द्वारा निशुल्क पेयजल की व्यवस्था करते हैं प्रसाद ग्रहण कर श्रद्धालु जलपान करते हुए मेले का आनंद प्राप्त करते हैं
इसी कार्यक्रम को लेकर श्री सिद्ध आश्रम समिति के अध्यक्ष ने दी मीडिया को जानकारी।