सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन: शाजापुर कलेक्टर को हटाया : NN81

Notification

×

Iklan

सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन: शाजापुर कलेक्टर को हटाया : NN81

03/01/2024 | January 03, 2024 Last Updated 2024-01-03T16:09:15Z
    Share on

 सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन: शाजापुर कलेक्टर को हटाया


 अब सुश्री ऋतु बाफना शाजापुर की कलेक्टर 




शाजापुर।  (शिव प्रसाद अकेला)मंगलवार को वाहन चालकों के साथ आयोजित बैठक के दौरान कलेक्टर और एक ड्राइवर के बीच हुई नोकझोंक काफी सुर्खियों में रही। बुधवार को कलेक्टर के स्थानांतरण के साथ मामले का पटाक्षेप हुआ। अब नरसिंहपुर कलेक्टर ऋजु बाफना शाजापुर की नई जिलाधीश होंगी। कलेक्टर का ट्रांसफर दिनभर शहर व प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय रहा।

गौरतलब है कि मंगलवार को जिला प्रशासन ने हड़ताल कर रहे वाहन चालकों और उनके संगठन की बैठक आयोजित की थी। जिसमें कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल व एक ड्राइवर के बिच तीखी नोंकझोंक हुई थी जिसमें कलेक्टर साहब अपना आपा खो बैठे और ड्राइवर को गुस्से में कहा कि क्या समझ रखा है ओकात क्या है तुम्हारी।’ कलेक्टर और ड्राइवर की इस नोकझोंक ने दिनभर मीडिया में खूब सुर्खियां बटौरी। मामले में बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा फैसला लेते हुए शाजापुर कलेक्टर कन्याल को हटा दिया है। उनके स्थान पर नरसिंहपुर कलेक्टर सुश्री  ऋतु बाफना को शाजापुर का नया कलेक्टर बनाया गया गया है।



ये गरीबों की सरकार है : मुख्यमंत्री

शाजापुर कलेक्टर को हटाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कलेक्टर द्वारा जिस प्रकार की भाषा बोली गई, एक अधिकारी को ये भाषा बोलना उचित नहीं है। ये सरकार गरीबों की सरकार है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हम गरीब उत्थान के लिए काम करते हैं। कोई कितना भी बड़ा अधिकारी हो, हर अधिकारी को सबके काम का सम्मान करना चाहिए और भाव का भी सम्मान करना चाहिए। मनुष्यता के नाते ये भाषा हमारी सरकार में बर्दाश्त नहीं है।