सब इंजीनियर गुप्ता के मुंह में गुटखा और अक्ल पाउच में बंद : NN81

Notification

×

Iklan

सब इंजीनियर गुप्ता के मुंह में गुटखा और अक्ल पाउच में बंद : NN81

02/02/2024 | February 02, 2024 Last Updated 2024-02-02T09:38:39Z
    Share on

 *▪️सब इंजीनियर गुप्ता के मुंह में गुटखा और अक्ल पाउच में बंद*


*▪️सीएमओ के चेंबर में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में खा रहे गुटखा*


*▪️ जयस अध्यक्ष रविराज बघेल की आपत्ति पर बौखलाए गुप्ता बोले - मैं थूका नही, देश भर की स्वच्छता अलग मुद्दा*


धार जिला संवाददाता महेश सिसोदिया 




*कुक्षी।* हे राम... सद्बुद्धि दो... नगर परिषद कुक्षी के कारनामे एक के बाद एक सामने आ रहे है और जिम्मेदार इतने लापरवाह हो चुके है कि, कार्यालय को कार्यालय नही और आम जनता तो क्या जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ अधिकारी को भी कुछ न समझ रहे।


मामला यह प्रकाश में आया है कि, कायदे कानून की पोटली लेकर नगरवासियों को टालने वाले सब इंजीनियर श्रीकृष्ण गुप्ता वरिष्ठ अधिकारी सीएमओ संजय कानूनगो की उपस्थिति में उन्ही के चेंबर में विमल गुटखा पाउच का सेवन करते हुए, बड़े ही आनंद से अनुशासन व स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाते रहे थे।


इनकी हरकत पर जब जयस प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष रविराज बघेल ने गुटखा पाउच खाने पर आपत्ति ली तो सब इंजीनियर श्रीकृष्ण गुप्ता ने बड़ी ही बेशर्मी से बोल दिया कि, वो ठीक है, मैं थूक नही रहा और स्वच्छता का देश भर में अभियान पर गुप्ता बोले, वह अलग मुद्दा है। इनको तो गुप्ता के स्थान पर गुटखा भी कहे तो अच्छा ही है, क्योंकि, आज ही नही रोजाना का काम है।


वाह... हरकत के बाद उसके जवाब तो देखिए, उधर देश के प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान की बात कर करोड़ों खर्च कर रहे है और उधर स्वच्छता की जवाबदेही संस्था नगर परिषद कुक्षी के सीएमओ श्रीकृष्ण गुप्ता अनुशासन और स्वच्छता की धज्जियां उड़ा रहे है। ऐसा लगता है कि, विमल पाउच से गुटखा इनके मुंह में और अक्ल पाउच में बंद है। ऐसा भी नही है कि, यह नए कर्मचारी हो, यह तो बरसो से अंगद के पांव की तरह जमे होकर अगले 3 माह में रिटायर होने की स्थिति में है। हालाकि, सरकार ने अभी रिटायर होने की अवधि बड़ा दी है। सीएमओ संजय कानूनगो स्वयं के विवेक से चलने का परिचय देते हुए सब इंजीनियर श्रीकृष्ण गुप्ता की इस हरकत पर तत्काल कार्यवाही करें, या तो इस तरह कार्यालय में कर्मचारी अधिकारी गुटखा पाउच खा सकते है उसे सार्वजनिक करें।

वैसे सार्वजनिक स्थलों पर अस्वच्छता पर आम जनों पर तो जुर्माने की व्यवस्था की जानकारी है...