छत्तीसगढ़ कोरबा
स्लग :- पाली मे हजारों की संख्या मे कांग्रेसी भाजपा मे हुए शामिल। जनपद अध्यक्ष, महामंत्री, जनपद सदस्य के साथ कई कांग्रेसी केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से हुए प्रभावित।
केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से ना सिर्फ जनता प्रभावित हो रहे बल्कि जनसेवक समाज सेवक भी प्रभावित होकर भाजपा मे शामिल हो रहे हैं, इसी कड़ी मे पोड़ी उपरोड़ा के जनपद सदस्य विजय दुबे क्षेत्र के जनसेवक बतौर कार्य करते आ रहे हैं पिछले कई वर्षो से कांग्रेस पार्टी का सहयोग किया और लगातार क्षेत्र मे कांग्रेस के वोटर बढ़ाये, लेकिन वर्तमान स्थिति मे मोदी की लहर इस कदर पसरी हुई हैँ की कांग्रेस के कई नेता व कार्यकर्ता भाजपा मे शामिल हो रहे हैं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याण कारी योजना भी विपक्ष पर भारी पड़ते हुए उनके विचार धारा को प्रभावित कर रहि हैं, आज जनपद सदस्य विजय दुबे मे भी भाजपा का दामन थामा और भरोसा दिलाया की भाजपा के लिए ईमानदारी से कार्य करेंगे वा लोकसभा कोरबा मे भाजपा के जीत का परचम लहराएंगे।
कांग्रेस के पाली नगर पंचायत अध्यक्ष, पाली के कद्दावर नेता जिला महामंत्री शैलेश सिंह ठाकुर ने भी कांग्रेस से बीजेपी की सदस्यता ली लगभग 1200 की संख्या मे पाली तानाखार विधानसभा के दिग्गज कांग्रेस नेताओं के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया हैँ, इस कार्यक्रम मे भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडे व उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन और धरमलाल कौशिक, कटघोरा विधायक प्रेमचन्द पटेल साथ ही भाजपा के सभी दिग्गज नेता उपस्थित रहे, वही सभी को भगवा गमछा पहनाकर भाजपा पार्टी में स्वागत किया, लोकसभा संयोजक धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नाव डूबने जा रही है भला डूबते हुए जहाज मे कौन बैठना चाहेगा, इसी विचार से कांग्रेसी भाजपा मे शामिल हो रहे हैँ वही सरोज पांडे ने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर बीजेपी में प्रवेश किये है, हम सभी का स्वागत करते हैं निश्चित रूप से इस बार भाजपा की ही विजय होगी।