खबर: राष्ट्रीय शर्करा संस्थान कानपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन।
राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, (NSI) कानपुर में शुक्रवार की
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम
का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि
संस्थान के निदेशक प्रो. डी. स्वाइन थे। मुख्य अतिथि
द्वारा मां शारदा का माल्या्पण व दीप प्रज्जवलन कर
कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. डी. स्वाइन ने कहा
कि देश को विकसित और समृद्ध बनाने में महिलाओं
की अहम भूमिका है। इस वर्ष की अंतरराष्ट्रीय महिला
दिवस की थीम का भाव है कि विकास की गति को
तेज करने के लिए महिलाओं पर निवेश करें।
यह निवेश
उनके बेहतर लालन-पालन से लेकर, उच्च शिक्षा-दीक्षा,
नौकरियों में उनकी समान सहभागिता है। प्रत्येक जगह
उनके समुचित सहयोग के बिना विकास संभव नहीं है।
निवेश को सामान्य भाषा में कहें तो इसका अर्थ बचत है।
और आज की बचत कल की सुरक्षा होती है।
संस्थान की शोधार्थी कु. अंजली यादव ने कहा कि हमारा
भारत पुराकाल से ही सामाजिक समरसता और नारी के
सम्मान का समर्थक रहा है। इसका प्रमाण हमारे पुराणों
और धर्मग्रंथों में मिलता है, जिसमें विद्या, शक्ति और धन
जैसे महत्वपूर्ण शक्तियों की अधिष्ठात्री देवी नारियां ही हैं।
इस तथ्य को आज विश्व स्वीकार कर नारी के विकास की
बात कर रहा है।
अंजली ने कहा कि आज वैश्विक स्तर
पर हर क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को देखा जा सकता
है। महिलाएं साइकिल से लेकर वायुयान तक चला रही
हैं और पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।
महिलाएं अब परदे से निकलकर अपनी सर्जनात्मक
क्षमता का परिचय दे रही हैं।
संवाददाता: विकास कुमार सिंह कानपुर