कानपुर नगर आयुक्त ने स्वयं पेचवर्क की शिकायत का किया निरीक्षण और कराया सड़क मरम्मत कार्य : NN81

Notification

×

Iklan

कानपुर नगर आयुक्त ने स्वयं पेचवर्क की शिकायत का किया निरीक्षण और कराया सड़क मरम्मत कार्य : NN81

13/03/2024 | मार्च 13, 2024 Last Updated 2024-03-13T05:27:11Z
    Share on

 खबर-कानपुर नगर आयुक्त ने स्वयं पेचवर्क की शिकायत का किया निरीक्षण और कराया सड़क मरम्मत कार्य।


मंगलवार को नगर निगम के नगर

आयुक्त श्री शिवशरणप्पा जी०एन0 द्वारा

जोन 03 वार्ड 77 के अन्तर्गत कर्रही

मुख्य मार्ग से पार्षद निवास तक नगर निगम द्वारा पूर्व निर्मित सड़क पर कराये गये पैच मरम्मत की शिकायत

जो समाचार पत्रों में प्रकाशित होने पर इसी क्रम में मंगलवार को नगर आयुक्त एवं मुख्य अभियन्ता द्वारा स्वयं वर्णित स्थल का निरीक्षण किया गया।

सम्बन्धित अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि जोन-03 वार्ड 77 के अन्तर्गत बर्रा-2 सब्जी मण्डी रोड व कर्रही मुख्य मार्ग से पार्षद निवास तक सड़क पैच का सुधार कार्य हेतु मेसर्स पारस नाथ बिल्डर्स को दिनांक:-02.11.2023 को रू 3,89,371.00 को कार्यादेश जारी किया गया है। वर्णित स्थल पर दिनांक:-07.03.2024 को पैच मरम्मत का कार्य कराया गया है जिसमें सड़क उखडने की शिकायत विभिन्न समाचार पत्रों मे प्रकाशित हुई थी। उक्त क्रम में अधिशाषी अभियन्ता जोन-3 द्वारा दिनांकः-11.03.2024 को ठेकेदार मेसर्स पारस नाथ विल्डर्स को नोटिस जारी करते हुऐ स्थल पर पायी गयी कमियोऺ को ठीक कराने हेतु नोटिस जारी किया गया एवं ठेकेदार पर रू10,000.00 का अर्थदण्ड आरोपित किया गया। उक्त सम्बन्ध में अवर अभियन्ता से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

संवाददाता: प्रवीण त्रिपाठी कानपुर नगर