कानपुर में कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय कपूर ने थामा बीजेपी का हाथ : NN81

Notification

×

Iklan

कानपुर में कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय कपूर ने थामा बीजेपी का हाथ : NN81

14/03/2024 | मार्च 14, 2024 Last Updated 2024-03-14T05:22:32Z
    Share on

 खबर: कानपुर में कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय कपूर ने थामा बीजेपी का हाथ।



लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कानपुर में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बुधवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय कपूर ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। दिल्ली में उन्होंने बीजेपी कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व विधायक अजय कपूर की गिनती दबंग विधायकों में होती थी।


अजय कानपुर में कांग्रेस पार्टी से तीन बार विधायक रह चुके हैं। लेकिन मोदी लहर में उन्हें विधानसभा चुनाव 2017—2022 में हार का सामना करना पड़ा था। अजय कपूर कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रीय सचिव और बिहार के प्रभारी भी थे।अजय कपूर कानपुर की गोविंद नगर विधानसभा से एक बार और किदवई नगर विधानसभा दो बार विधायक रह चुके हैं।

अजय कपूर के बड़े़ भाई विजय कपूर बड़े़ उद्योगपति हैं, जबकि अजय कपूर के छोटे भाई संजय कपूर के कई स्कूल और कारखाने हैं। इसके साथ ही अजय कपूर की समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से भी पारिवारिक संबंध हैं।

अजय कपूर ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि मैं बीते 35 वर्षों से कांग्रेस पार्टी की निरंतर निस्वार्थ भाव से सेवा करता आ रहा हूं। अब मैं अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं। आप से निवेदन है कि आप मेरे इस्तीफे को स्वीकार करें। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे को भेज दिया है।


संवाददाता: विकास कुमार सिंह कानपुर नगर