दिनांक 20.04.2024 को मीडिएशन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : NN81

Notification

×

Iklan

दिनांक 20.04.2024 को मीडिएशन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : NN81

20/04/2024 | April 20, 2024 Last Updated 2024-04-20T17:04:06Z
    Share on

 दिनांक 20.04.2024 को मीडिएशन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी



आष्टा:-राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 20 अप्रैल 2024 को प्रधानमंत्री कौशल विकास सेंटर, आष्टा में मीडिएशन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन तहसील विधिक सेवा समिति, आष्टा की अध्यक्ष/माननीय प्रथम जिला न्यायाधीश श्रीमती शिप्रा  पटेल के द्वारा किया गया। जिसमें श्रीमती पटेल ने बताया कि मध्यस्थता की सरल प्रक्रियात्मक प्रकृति विवादित पक्षों को आसानी से सहमत समाधान पर आने के लिए प्रोत्साहित करती है। मध्यस्थता कार्यवाही मुख्य रूप से मध्यस्थता नियमों का काम करती है


जिन्हें प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के आधार पर तैयार किया गया है। वे पारंपरिक अदालती लड़ाइयों में आवश्यक प्रक्रियात्मक कानूनों की तरह जटिल नहीं हैं जहां काननूी विवाद वर्षों तक चलता जाता है। अधिक लचीले और कम औपचारिक मध्यस्थता नियम पक्षों के बीच एक त्वरित विवाद समाधान सुनिश्चित करते हैं, एवं श्री उमेश पटेल द्वितीय जिला न्यायाधीश, आष्टा द्वारा महिला सशक्तिकरण के विषय में बताते हुए कहा कि महिलाओं का आर्थिक रूप से सशक्त होना उनके पूरे भविष्य को तय करता है। यदि  अपने निर्णय स्वयं ले सकती है तो सही मायने में हम पूरी तरह से आजाद हैं। अनेक मसलों पर निर्णय निर्भरता की वजह से प्रभावित होता है। आज ये परिस्थितियां बदली है। महिलायें घरों से बाहर निकली है पढ़ कर सभी क्षेत्रों में कार्य कर रही है। शिविर का संचालन श्री मुकेश राठौर द्वारा किया गया।

उक्त शिविर में राजाराम मालवीय, संचालक प्रधानमंत्री कौशल विकास सेंटर, आष्टा, पैरालीगल वालंटियर पदम सिंह, अन्य स्टाॅफ एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।