कानपुर में पृथ्वी दिवस पर साउथ एक माल किदवई नगर से यशोदा नगर बाईपास तक 5000 पौधों का रोपण किया गया : NN81

Notification

×

Iklan

कानपुर में पृथ्वी दिवस पर साउथ एक माल किदवई नगर से यशोदा नगर बाईपास तक 5000 पौधों का रोपण किया गया : NN81

22/04/2024 | April 22, 2024 Last Updated 2024-04-22T14:12:06Z
    Share on

 खबर: कानपुर में पृथ्वी दिवस पर साउथ एक माल किदवई नगर से यशोदा नगर  बाईपास तक 5000 पौधों का रोपण किया गया।



पृथ्वी दिवस 2024 के शअवसर पर शहर के प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए किए  किदवई नगर साउथ एक्स माल से यशोदा नगर बाईपास की तरफ स्थित ग्रीनबेल्ट में नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जी0एन0 ने मौलश्री, अमलतास ,चांदनी, टिकोमा, शीशम, फ़ाइकस, कैलेंड्रा, हिमेलिया पेटंस, अर्जुन, हिबिस्कस,आदि 5000 पौधों का रोपण किया गया ।विकास में चिड़ियों के रैन बसेरा के साथ-साथ प्रदूषण नियंत्रित करने वाले पौधे एवं आंखों को सुकून देने वाले रंग बिरंगी फूलों युक्त पौधो का चुनाव किया गया जिससे आम जनमानस के स्वास्थ्य के लाभ के साथ-साथ मन को भी सुकून प्राप्त हो।

प्रथमतः ग्रीन बेल्ट में स्थित 31 ब्लाकों में 36428 पौधों का वृक्षारोपण किया जाएगा, जिस पर एक साल के रखरखाव पर रू0 2.66 लाख की लागत आयेगा। इसी प्रकार बाकरगंज चौराहे से यशोदा नगर बाईपास तक सड़क के दोनों तरफ के ग्रीनबेल्टों का विकास भविष्य में शहरी प्रदूषण पर नियंत्रण की कार्रवाई की जाएगी।

पृथ्वी दिवस के अवसर पर नगर आयुक्त द्वारा उद्यान अधीक्षक डॉ वी के सिंह को ससमय कार्य को पूर्ण करते हुए सतत पौधों की जीवित प्रतिशता करने हेतु सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।

संवाददाता: विकास कुमार सिंह कानपुर नगर