80 वर्षीय बुजुर्ग ने 34 वर्षीय महिला के साथ रचाई शादी : NN81

Notification

×

Iklan

80 वर्षीय बुजुर्ग ने 34 वर्षीय महिला के साथ रचाई शादी : NN81

02/04/2024 | April 02, 2024 Last Updated 2024-04-02T17:50:22Z
    Share on

 जिला आगर मालवा से  

. रिपोर्टर मोहम्मद आलम खान


 खबर



80 वर्षीय बुजुर्ग ने 34 वर्षीय महिला के साथ रचाई शादी 


न उम्र की सीमा हो न जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन शायद यह गाना सुसनेर में साकार होता दिखां।



ग्राम मगरिया निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग ने 34 वर्षीय महिला से शादी कर ली। बुजुर्ग ने न्यायालय में लिखा पढ़ी कर परिसर में ही संकट मोचन हनुमान मंदिर में एक दूसरे को माला पहनाकर हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई। दोनों ने एक दूसरे का सहारा



बनने की बात कही है। गांव के विष्णु गुर्जर के अनुसार 80 वर्षीय बालूराम पिता परथी उम्र 80 वर्ष निवासी मगरिया सुसनेर खेती का कार्य करते हैं और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। इनके सोशल मीडिया अकाउंट पर हजारों फॉलोअर हैं। उनकी इंस्ट्राग्राम पर शीलाबाई पति बालू इंगले उम्र 34' वर्ष निवासी रामाबाई अंबेडकर नगर बनोसा दरियापुर अमरावती महाराष्ट्र से दोस्ती हुई थी। जिसके बाद सोमवार को बालूराम ने महिला से शादी कर ली।