Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सुसनेर में करेगे चुनावी सभा को सम्बोधित : NN81

 जिला आगर मालवा से 


रिपोर्टर मोहम्मद आलम खान


मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सुसनेर में करेगे चुनावी सभा को सम्बोधित


सभी जन-प्रतिनिधि, सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण



जिला आगर मालवा के सुसनेर में आज रविवार 28 अप्रेल को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव स्थानीय बस स्टैंड सुसनेर के समीप मिडिल स्कूल ग्राउंड में राजगढ़ संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रोड़मल नागर के समर्थन में चुनावी आमसभा को सम्बोधित करेगे। उक्त जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष सज्जन सिंह कलारीया एवं भाजपा मंडल के मिडीया प्रभारी मुकेश हरदेनिया ने देते हुए बताया कि सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता मंडल में निवासरत समस्त भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी,


कार्यकर्ता, 12 ही शक्तिकेंद्र के संयोजक, सहसंयोजक, 77 ही मतदानकेन्द्र के अध्यक्ष व समिती व मंडल में निवासरत समस्त भाजपा कार्यकर्ताओ सहित आम



जनता से मुख्यमंत्री यादव की सभा को सुनने सभा स्थल पर उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। आज रविवार को होने वाले आम सभा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आम सभा को संबोधित करने के बाद नलखेड़ा मे माँ बगलामुखी के दर्शन कर भोपाल के लिए होंगे रवाना, सुसनेर व नलखेड़ा मे बन रहा हेलीपेड, दोपहर 1: 00बजे पहुंचेंगे सुसनेर, जिसके बाद 3:30  पर हेलीकाप्टर से नलखेड़ा के लिए रवाना होंगे, 3:00 बजे नलखेड़ा माँ बगलामुखी के दर्शन कर 4:00 बजे पर भोपाल के लिए रवाना होंगे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes