कानपुर में भाजपाई करेंगे नुक्कड़ सभाओ का आयोजन : NN81

Notification

×

Iklan

कानपुर में भाजपाई करेंगे नुक्कड़ सभाओ का आयोजन : NN81

14/04/2024 | April 14, 2024 Last Updated 2024-04-14T11:31:10Z
    Share on

 खबर: कानपुर में भाजपाई करेंगे नुक्कड़ सभाओ का आयोजन।



केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने शनिवार को बैठक कर अंबेडकर जयंती

एवं नुकड़ सभाओं के बारे में योजना तैयार की। बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक साथ भोजन करने से पारस्परिक सद्धाव, आपसी समन्वय

और सहयोग की भावना जागृत होती है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित वर्ग के कार्यकर्ताओ द्वारा दलित र्ग के शिक्षाविद, उद्यमी, वकील, व्यापारी,

डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर,

समाजसेवी एवं कलाकारों को उनके घरों पर सम्मानित किया जाएगा। बैठकों में डॉ.अंबेडकर के द्वारा दलित समाज उत्थान के विचारों एवं किए गए प्रयासों

के बारे में जानकारी दी जाएगी। पार्टी कार्यकर्ता अपने अपने वथों, बस्तियों में लगी डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण, मिश्यन वितरण के उपरांत

बृथ समिति और पन्ना प्रमुखों के साथ बैठकें करेंगे। इन बैठकों में मंत्री, महापौर, विधायक, विधान परिषद सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, पार्षद के अलावा प्रदेश, श्षेत्र जिला, मण्डल

पदाधिकारी सहित शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ कमेटी, पन्ना प्रमुख अपने घरों से मारतीय जनता पार्टी की बैठक में  अपना भोजन टिफिन लेकर अपने आवटित बूथों की बैठकों में पहुंचेंग।

बूथ पर सभी अपना अपना टिफिन खोलकर खायेंगे। पार्टी कार्यकर्ता घर घर जाकर मतदाताओं से संपर्क और

संवाद करेंगे और उन्हें पीएम मोदी की उपलब्धियां के बारे में बताएगे। पार्टी प्रत्येक शक्ति केंद्र स्तर पर नुकड़ सभाएं करेगी। नुकड सभाओं में पार्टी के 50

पदाधिकारियों एवं नेताओं को वक्ता के रूप में भेजा जाएगा। मनीष त्रिपाठी ने बताया कि दक्षिण जिले में 1142 बृथों

पर टिफिन बैठकें होंगी। 20 से 27 अप्रैल के बीच सभी 169 शक्ति केंद्रों पर नुकड़ सभाएं आयोजित की जाएगी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी, डॉ.वीना आर्य पटेल, प्रबोध मिश्रा, राम बहादुर याद

राजन चौहान, के के सचान, संजय कटियार, अर्चना आर्या, गणेश शुक्ला, अर्जुन बेरिया, अनिल त्रिपाठी, वीरेंद्र

दिवाकर आदि मौजूद रहे।


संवाददाता: प्रवीण त्रिपाठी, कल्याणपुर कानपुर नगर