जय झूलेलाल सॉंई प्रकाश जन्मोत्सव पर पूज्य सिंधी पंचायत का कुशवाहा समाज ने किया स्वागत : NN81

Notification

×

Iklan

जय झूलेलाल सॉंई प्रकाश जन्मोत्सव पर पूज्य सिंधी पंचायत का कुशवाहा समाज ने किया स्वागत : NN81

10/04/2024 | April 10, 2024 Last Updated 2024-04-10T13:36:33Z
    Share on

 * *जय झूलेलाल सॉंई प्रकाश जन्मोत्सव पर पूज्य सिंधी पंचायत का कुशवाहा समाज ने किया स्वागत*

    

 रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी



* आष्टा नगर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष 1074 वां जय झूलेलाल सॉंई प्रकाश जन्मोत्सव पर्व पर गुरुद्वारा में अभिषेक के पश्चात बड़े ही धूमधाम से बैंड बाजे ढोल नगाड़े से भगवान झूलेलाल जी की पालकी नगर के प्रमुख मार्ग श्री राम मंदिर, बड़ा बाजार, गंज चौराहा होती हुई बुधवारा में *कुशवाहा समाज जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने* समाज अध्यक्ष सुशील भोजवानी (मुखी सा,) एवं अध्यक्ष जितेश मोटवानी (बिटृ) पूज्य सिंधी युवा संगठन का साफा बांधकर स्वागत किया समाज के वरिष्ठ मनोहर  भोजवानी, देवानंद भोजवानी, कैलाश भोजवानी, एवं सभी पूज्य सिंधी पंचायत के  वरिष्ठजनों का पुष्पमाला एवं साफा बांधकर स्वागत किया अखिल भारतीय कुशवाहा महिला महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा ने  पालकी में विराजमान झूलेलाल जी की पूजन आरती कर श्रीफल भेंट किया ।


* श्रीमती अनीता चोपड़ा ने मातृशक्तियों को भगवान श्री राम के नाम एवं चित्र के दुपट्टे डालकर सभी का स्वागत किया।

*  इस अवसर पर कुशवाहा समाज पुर्व पटेल किशोरी लाल कुशवाहा, कुशवाहा समाज तहसील स्तरीय अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा (ठेकेदार) ,मोहनलाल कुशवाहा पूर्व सरपंच, स्वर्णकार समाज के पूर्व अध्यक्ष सुभाष सोनी (सांवरिया), प्रतीक महाडिक, अरविंद सेन, डॉक्टर भगवानदास शुक्ला, संजय कुशवाहा, राज कुशवाहा, क्रिश कुशवाह, सुशील कुशवाहा, विशाल कुशवाहा, शुभम कुशवाहा, अशोक जैन, सुरेश कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, नरेंद्र कुशवाहा पटेल (जिम), सुनील परमार, राहुल कुशवाहा उपस्थित रहे।