इतिहास उनको ही याद करता है जो देश व समाज के लिए सोचते हैं स्वामी रत्नेश प्रपन्नाचार्य : NN81

Notification

×

Iklan

इतिहास उनको ही याद करता है जो देश व समाज के लिए सोचते हैं स्वामी रत्नेश प्रपन्नाचार्य : NN81

13/04/2024 | April 13, 2024 Last Updated 2024-04-13T14:04:08Z
    Share on

 जिला चीफ ब्यूरो संजीव शर्मा

 गंजबासौदा

 13/4/24



हैडिंग------ इतिहास उनको ही याद करता है जो देश व समाज के लिए सोचते हैं स्वामी रत्नेश प्रपन्नाचार्य।



गंजबासौदा एक कालखंड था जिसमें हमारे बुजुर्गों ने मंदिरों को टूटते हुए देखा और आज का कालखंड यह है इतिहास बन रहा है हम अपने मंदिरों को बनते हुए देख रहे हैं आने वाली पीढ़ी के लिए यह इतिहास साक्षी रहेगा हमारे पूर्वजों के सामने अयोध्या में भगवान राम लला का भव्य दिव्य मंदिर बना जो ऐतिहासिक है रामनवमी पर संसार ही नहीं बल्कि सारे तीर्थ अयोध्या में भगवान राम लला के दर्शनों को पहुंचते हैं


यह बात अयोध्या धाम से पधारे जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी रत्नेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने आज संगीत मय बाल्मिक रामायण के तृतीय दिवस में धर्म सभा को संबोधित करते हुए कही कथा में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सा पत्नी साधना सिंह के साथ नौलक्खी आश्रम पहुंचे उन्होंने महंतो व संतो का आशीर्वाद प्राप्त किया उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता साथ थे।