आर्मी एरिया के कैप्टन मनोज पाण्डेय पी वी सी कॉम्प्लेक्स मथुरा में कैंप कमांडेंट कर्नल रजत पाण्डेय के निर्देशन में : NN81

Notification

×

Iklan

आर्मी एरिया के कैप्टन मनोज पाण्डेय पी वी सी कॉम्प्लेक्स मथुरा में कैंप कमांडेंट कर्नल रजत पाण्डेय के निर्देशन में : NN81

25/05/2024 | May 25, 2024 Last Updated 2024-05-25T12:16:18Z
    Share on

 आर्मी एरिया के कैप्टन मनोज पाण्डेय पी वी सी कॉम्प्लेक्स मथुरा में कैंप कमांडेंट कर्नल रजत पाण्डेय के निर्देशन में 11 यू पी वाहिनी एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में आज दिनांक 25 मई मथुरा से आई नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) की टीम ने  एन सी सी कैडेटों को मानव निर्मित और प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के उपाये बताये है। 


नागरिक सुरक्षा से आये जसवंत सिंह, डिप्टी कंट्रोलर ने प्रयोगों के माध्यम से कैडेटों को भूकंप, सड़क दुर्घटना, बाढ़ एवं आग जैसे आपदाओं से खुद को बचाने एवं दूसरे लोगों की मदद करने के उपाय बताये। उन्होंने बताया कि द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद हुई जान-माल की हानि को देखते हुए प्रत्येक देश ने नागरिक सुरक्षा संगठन की स्थापना की। इस अवसर पर डिप्टी कैंप कमांडेंट एस एस नेगी ने कैडेटों से कहां कि हमें किसी भी आपदा में अपना धैर्य नहीं खोना चाहिए।


उन्होंने प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए नागरिक सुरक्षा टीम का आभार व्यक्त कर किया। मीडिया प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ कपिल कौशिक ने वहाँ उपस्थित सभी लोगो का धन्यवाद ज्ञापन किया। कैंप एडजूटेंट एवं ट्रेनिंग ऑफिसर कैप्टन अतुल शर्मा, लेफ्टिनेंट अभिषेक सोलंकी, क्वार्टर मास्टर लेफ्टिनेंट विष्णु सिंह, लेफ्टिनेंट हरिओम सिकरवार, सूबेदार मेजर पुस्पेंदर सिंह, सूबेदार रोहित रायका, हवलदार भीम बहादुर पूर्ण, हवलदार नारायण सिंह पूर्ण, जी.सी.आई. गायत्री सोरौत एवं  जी. सी. आई. नंदिनी सुगंध, भारत सिंह, सुभाष चंद्र, अर्जुन सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।