पुलिस के सराहनीय प्रयास से नर्स के हत्यारे हुए गिरफ्तार : NN81

Notification

×

Iklan

पुलिस के सराहनीय प्रयास से नर्स के हत्यारे हुए गिरफ्तार : NN81

19/05/2024 | May 19, 2024 Last Updated 2024-05-19T07:28:53Z
    Share on

 खबर: पुलिस के सराहनीय प्रयास से नर्स के हत्यारे हुए गिरफ्तार।


Kanpur नगर के बर्रा थाना क्षेत्र में गुमशुदा नर्स के मामले में पुलिस ने गहराई से तफ्तीश और सार्थक प्रयास के बल पर जांच पड़ताल के बाद अपहरण और हत्या के की एक एक कड़ी जोड़ते हुए वारदात का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त की है। डीसीपी साउथ रवीन्द्र कुमार ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि बर्रा थाना क्षेत्र की रहने वाली नर्स शालिनी तिवारी की बर्रा थाना में दो-तीन वर्ष पहले तैनात रहे मोहल्ला गांधी नगर, जैथरा, अलीगंज जनपद एटा निवासी व हाल पता ओ ब्लॉक तात्याटोपे नगर निवासी हेड कान्सटेबल मनोज कुमार पुत्र विजय सिंह से नजदीकियाँ थीं। नजदीकियों के कारण मृतका शालिनी तिवारी द्वारा अभियुक्त मनोज कुमार पर शादी का दबाव बनाती थी।पहले से शातिर अभियुक्त मनोज कुमार ने शालिनी से पीछा छुड़ाने के उसका अपहरण कर उसकी हत्या कर दी।हत्या में सहभागी रहे साथी राहुल कुमार पुत्र राजकुमार की मदद से सबूत मिटाने के उद्देश्य से शालिनी का शव पैतृक गांव जैथरा जनपद एटा ले जाकर एक सूखे कुए फेंक दिया।किसी फिल्मी अंदाज में वारदात को उलझाने के उद्देश्य से अभियुक्त अपने साथी राहुल के साथ रात्रि में ही वापस कानपुर आ गया था।बेहद शातिराना तरीके से अभियुक्त ने शालिनी का मोबाइल मय सिम अपने साथी राहुल को देते हुए उसे अयोध्या भेजा और कहा कि वहां पहुंच कर मोबाइल ऑन करना फिर उसे तोड़कर किसी नाले में फेंक देना।जिससे पुलिस को गुमराह किया जा सके और पुलिस शालिनी को अयोध्या में खोजती रहे।मृतका का शव थाना जैथरा जनपद एटा पुलिस द्वारा 18 फरवरी 2024 को बरामद किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना जैथरा पर मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना बर्रा पुलिस व सर्विलांस टीम द्वारा कड़ी मेहनत से अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया गया और घटना में प्रयुक्त बोलेरो कार, गमछा आदि बरामद किया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में बर्रा थाना प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह थाना बर्रा कानपुर नगर अतिरिक्त निरीक्षक अरविन्द कुमार शर्मा, उप निरीक्षक दीपक गिरी उप निरीक्षक छत्रपाल सिंह, उप निरीक्षक अजय गंगवार, उप निरीक्षक रुपकिशोर, उप निरीक्षक विकास सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

संवाददाता: प्रवीण त्रिपाठी, कल्याणपुर, कानपुर नगर