Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कानपुर लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना शुरू हो चुकी है : NN81

 कानपुर लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना शुरू हो चुकी है। कानपुर और अकबरपुर लोकसभा दोनोंं से भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाये हुए हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अभी तक हुई मतगणना के अनुसार कानपुर लोकसभा में इस समय भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी और कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा में जबरदस्त कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा प्रत्याशी ने पिछड़ने के बाद फिर वापसी करते हुए 15 वोट की लीड ले ली है। रमेश अवस्थी को इस  समय 1,67,130 मत तथा आलोक मिश्रा को 1,67,115 मत हासिल हुए हैं। वहीं तीसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी कुलदीप भदौरिया को 4431  मत अभी तक मिले हैं। वहीं नोटा के मतों की संख्या 1448 हो चुकी है। अब तक कुल 3,33,994 मतों की गणना हो चुकी है।


अकबरपुर लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले को 2,10,511  मत मिले हैं। दूसरे स्थान पर सपा प्रत्याशी राजाराम पाल को 1,75,914 मत प्राप्त हुए हैं। भोले 34,597 मतों से लीड लिए हुए हैं। अकबरपुर में तीसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी राजेश कुमार द्विवेदी चल रहे हैं जिन्हें अभी तक 26,008मत प्राप्त हो चुके हैं। वहीं नोटा के मतों की संख्या 2776 हो चुकी है। अब तक कुल 4,20,736 मतों की गणना हो चुकी है।

संवाददाता: विकास कुमार सिंह, कानपुर नगर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes