मां बिरासिनी देवी मंदिर प्रांगण में शनिवार को किया गया मानस गायन प्रतियोगिता का शुभारंभ : NN81

Notification

×

Iklan

मां बिरासिनी देवी मंदिर प्रांगण में शनिवार को किया गया मानस गायन प्रतियोगिता का शुभारंभ : NN81

15/06/2024 | June 15, 2024 Last Updated 2024-06-15T17:33:32Z
    Share on

 *मां बिरासिनी देवी मंदिर  प्रांगण में शनिवार को किया गया मानस गायन प्रतियोगिता का शुभारंभ*


संवादाता अभिषेक अग्रवाल 



 बिरसिंहपुर पाली के मां बिरासिनी मंदिर  के दरबार में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राज स्तरीय मानस गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ शनिवार को शाम 5:00 विधि विधान के साथ किया गया | गायन प्रतियोगिता का कार्यक्रम रविवार को शुरू किया जाएगा पाली नगर की मां बिरासिनी रामायण कमेटी 32वर्षों से प्रति वर्ष मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिले के मानस कमेटिया शामिल होकर अपनी प्रस्तुति प्रस्तुत करते हैं

 मानस के समापन उपरांत चयनित प्रतिभागी मानस मंडली को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित करती है| साथ ही आयोजन समिति के द्वारा दूर-दूर से शामिल मानस मंडलियों को आवा गमन का किराया भोजन आवास की व्यवस्था निशुल्क दी जाती है,माँ बिरासनी रामायण कमेटी और महिला मंडल रामायण कमेटी पाली के द्वारा कई आयोजन किए जाते हैं, कई असहाय पारिवार बेटियों की शादी बड़े धूमधाम से कराई गई इसके अलावा श्रीमद् भागवत कथा का भाव पर आयोजन किया गया|