पूर्व केंद्रीय मंत्री मंडला सांसद पहुंचे मवई , भाजपा कार्यकर्ताओं का जताया आभार : NN81

Notification

×

Iklan

पूर्व केंद्रीय मंत्री मंडला सांसद पहुंचे मवई , भाजपा कार्यकर्ताओं का जताया आभार : NN81

14/06/2024 | June 14, 2024 Last Updated 2024-06-14T15:16:14Z
    Share on

 NEWS NATION 81. 


 संवाददाता गजेंद्र पटेल.


 लोकेशन जिला मंडला विकासखंड बिछिया. 

 



स्लग - पूर्व केंद्रीय मंत्री मंडला सांसद पहुंचे मवई , भाजपा कार्यकर्ताओं का जताया आभार 



एंकर  _  गुरुवार 13 जून मंडला लोकसभा से पुनः निर्वाचित होने के बाद प्रथम नगर आगमन पर मंडला सांसद एवम पूर्व केंद्रीयमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते मवई पहुंचे l जहा भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा आयोजित बैठक में शामिल होकर कार्यकर्ताओं एवम क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त किया l साथ ही कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ सांसद कुलस्ते का स्वागत किया सांसद ने कार्यकर्ताओं से विशेष चर्चा की गौरतलब है की फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला लोकसभा से लगभग 7 बार निर्वाचित हो कर देश की संसद तक पहुंच चुके है वही अटल बिहारी वाजपेई  की सरकार में भी केंद्रीय मंत्री पद का निर्वहन किया है l वही मोदी मंत्रिमंडल में भी विगत दोनो कार्यकाल में केंद्रीय राज्य मंत्री जैसे जिम्मेदार पद का निर्वहन किया है l इसके अलावा वें राष्ट्रीय नेता का अपने क्षेत्र से सांसद होना कार्यकर्ताओं का खासा उत्साहित करता है l 


*बारिश के दिनों में मवई क्षेत्र में छा जाता है अंधेरा* 

मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी कांत पाठक ने सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते को बताया कि मवई में विद्युत लाइन कुडेला से आती है जिसकी लगभग किलोमीटर   दूरी 35 है l जिसमें ये लाइन घने जंगलों से गुजरती है l ऐसे में बारिश के दिनों में विद्युत लाइन में बहुत ज्यादा समस्या ख़डी होती है l जिसका समय पर सुधार ना होना दिक्कतों से भरा होता है l विगत वर्ष जटिल समस्या आने पर 2 से 3 दिन मवई समेत सम्पूर्ण क्षेत्र में अंधेरा छाया रहा l इस समस्या के निपटारे हेतु बारिश के दिनों में लगभग 3 माह विद्युत विभाग मवई में अतिरिक्त कर्मचारियों की एवम एक चार चक्का  वाहन की व्यवस्था मवई मुख्यालय स्थित विद्युत विभाग को प्रदान की जानी चाहिए l ताकि लाइन में समस्या आने पर विभाग के कर्मचारी त्वरित सुधार कार्य कर सके l अनेकों बार देखा गया है की लाइन में जटिल समस्या आने पर मंडला बिछिया से वाहन आने का इंतजार किया जाता है l फिर समस्या ढूंढी जाती है l तब जाकर कही समस्या का समाधान हो पाता है l मवई मुख्यालय में विद्युत विभाग को वाहन मिलने से 2 दिन में होने वाले सुधार कार्य समय पर हो सकेंगे। 


*ये रहे उपस्थित*


जिलापंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, जनपद पंचायत अध्यक्ष मनीषा मरकाम , जिला महामंत्री नीरज मरकाम,जिला कार्य समिति सदस्य राजेश पांडेय, अमरजीत सिंह चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रहलाद मरकाम, मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी कांत पाठक, सांसद प्रतिनिधि इंद्रेश साकत, पूर्व जनपद अध्यक्ष अनंदलता धुर्वे, भयंकर बोस ,,जनपदसदस्य हरे सिंह, जगत मरावी, मंडल महामंत्री रामकुमार यादव, यूमो मंडल अध्यक्ष निलेश यादव, परसाटोला सरपंच अशोक बघेल, मेढा सरपंच शिव आयाम, भूपत बोरिया, प्रमोद मानिकपुरी, मंडल मंत्री लक्ष्मी साहू, पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष मिस्टर चक्रवर्ती, पिछड़ा वर्ग मंडल उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास, युवा नेता पुरषोत्तम साहू, राकेश सारथी, भजन दास, बसनी उपसरपंच सुखनंदन, तिहारी छाटा, वनोपज समिति अध्यक्ष लहर सिंह करचाम, महिला मोर्चा से कमलवती, लीला बाई, पुष्पा श्रीवास, वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्रकात साहू, राजेंद्र राय समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।