भाजपा कार्यालय पहुंचकर पं. दीनदयाल और डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण : NN81

Notification

×

Iklan

भाजपा कार्यालय पहुंचकर पं. दीनदयाल और डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण : NN81

17/06/2024 | June 17, 2024 Last Updated 2024-06-17T08:32:51Z
    Share on

 जिला रिपोर्टर  राघवेंद्र औरीच्य             भाजपा कार्यालय पहुंचकर पं. दीनदयाल और डॉ. मुखर्जी  की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण



केंद्रीय मंत्रियों का भोपाल में किया गंजबासौदा विधायक हरि सिंह रघुवंशी जी ने किया भव्य स्वागत


भोपाल. एजेंसी।


मोदी कैबिनेट में मध्यप्रदेश से मंत्री बनाए गए शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दुर्गादास उईके और सावित्री ठाकुर रविवार शाम को भोपाल स्थित प्रदेश बीजेपी कार्यालय पहुंचे। यहां सभी नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस दौरान प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और प्रदेश सरकार के कई मंत्री शामिल रहे                                जिसमें पार्टी के संस्थापक नेताओं की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।



इससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर में शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली से भोपाल पहुंचे। यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद शिवराज सिंह ने भोपाल में रोड शो भी किया। इस


दौरान रास्ते गंजबासोदा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक हरि सिंह जी रघुवंशी जी ने स्वागत किया  जगह-जगह उनका स्वागत सत्कार किया गया। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री शिवराज सिंह शाम को बीजेपी दफ्तर पहुंचे। शिवराज सिंह को देखकर बीजेपी दफ्तर में आई कुछ


महिलाओं ने उनके लिए गाना गाया। महिलाओं ने गाया फूलों का तारों का सबका कहना है, एक हजारों में मेरे भैया है... इझ ये देखकर शिवराज सिंह महिलाओं के पास पहुंचे। महिलाओं ने



उनके सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया। 


गंजबासोदा विधानसभा से शामिल रहे विधायक हरि सिंह रघुवंशी जिले के अध्यक्ष राकेश जादौन नगर पालिका अध्यक्ष शशि यादव वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश तिवारी जी देवेंद्र वर्मा जी देवेंद्र यादव जी दीपू रघुवंशी जी जनपद प्रतिनिधि जितेन मीणा जी चंद्रशेखर दुबे जी एवं समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे