छत्तीसगढ़ पोड़ी उपरोड़ा
नानक राजपुत
स्लग :- एक पौधा माँ के नाम: DFO कटघोरा
वन मण्डलाधिकारी कटघोरा के निर्देशनुसार वन परिक्षेत्र एतमानगर में एक पौधा माँ के नाम थीम पर कटहल, नीम, बेल, आम, जामुन के पौधे निःशुल्क दिए गये जिसमें आम लोगों ने सहर्ष पौधा प्राप्त किया, पर्यावरण को बढ़ावा देने व हरियाली बढ़ाने के उद्धेश्य को लेकर एक पेड़ मॉ के नाम सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन के सभी अधिकारीयों, वन विभाग व जनप्रतिनीधियों ने पौधो का राेपण किये जाने का अधिक से अधिक लक्ष्य रखा, दरसल प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है। पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं। फल- -फूलों की प्राप्ति भी हमें पेड़-पौधों से ही होती है। पेड़-पौधों से हमें ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है, जो हमें जीवित रखने के लिए बहुत आवश्यक है।