संभाग आयुक्त ने किया वृक्षारोपण= एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ
सिवनी मालवा= वनमंडल नर्मदापुरम अंतर्गत वन परिक्षेत्र बानापुरा के परिसर पश्चिम नयागांव, कक्ष क्रमांक आर0एफ0 08 रकबा 50 हे0 क्षेत्र में दिनांक 06.07.2024 को संभाग आयुक्त नर्मदापुरम कृष्ण गोपाल तिवारी के द्वारा वर्ष 2024 के वृक्षारोपण कार्य का शुभांरभ किया गया। उक्त कार्य के दौरान कृष्ण गोपाल तिवारी द्वारा पीपल का पौधा रोपित कर ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम’’ के बारे में अवगत कराया गया। अनिल कुमार शुक्ला, मुख्य वनसंरक्षक नर्मदापुरम एवं मयंक सिंह गुर्जर, वनमंडल अधिकारी नर्मदापुरम के द्वारा विभागीय कार्यो एवं वन सुरक्षा के संबंध में आयुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में श्रीमती सरोज सिंह परिहार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिवनी मालवा, अनिल विश्वकर्मा, उप वनमंडल अधिकारी, सिवनी मालवा, श्रीमति श्रुती चौधरी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिवनी मालवा, राकेश खजुरिया, तहसीलदार सिवनी मालवा, ज्ञानसिंह पंवार, परिक्षेत्र अधिकारी बानापुरा एवं सुश्री वंदना मेहतो, वन परिक्षेत्र अधिकारी सिवनी मालवा के साथ वन विभाग, राजस्व विभाग एवं जनपद पंचायत के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी अधिकारियों द्वारा एक-एक पौधा रोपित किया गया। बाद आयुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी द्वारा सभी अधिकारियों से अपने विभागीय कार्यों के बारे में चर्चा की।