मेहर ग्राम में हैजा का प्रकोप : NN81

Notification

×

Iklan

मेहर ग्राम में हैजा का प्रकोप : NN81

04/07/2024 | July 04, 2024 Last Updated 2024-07-04T17:46:05Z
    Share on

 लोकेशन - नरयावली सागर ***


हेडर - मेहर ग्राम में हैजा का प्रकोप **



एंकर - सागर की नरयावली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मेहर में आज सुबह ही हैजा फैलने की खबर से क्षेत्र में चिंताजनक माहौल बन गया था,जिसकी खबर भोपाल में क्षेत्रीय विधायक इंजीनियर श्री प्रदीप लारिया जी को लगते ही उन्होंने कलेक्टर,एसडीएम,सीएमएचओ से बात कर तुरंत डॉक्टरों की टीम को मेहर जाने एव मरीजों का उपचार जारी रखते हुए रात में भी डॉक्टर की उपस्थिति के निर्देश दिए।


इसके बाद डॉक्टर की टीम ग्राम मैहर में पहुंची एव मरीजों को इलाज जारी किया जानकारी के अनुसार मैहर पंचायत के आदिवासी मुहाल नारायणपुरा में लगभग 70 से अधिक मरीज हैजा की चपेट में थे।

जिनमें से गंभीर सात मरीजों को जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया है।इस संबंध में जब बीएमओ डॉक्टर फुसकेले जी से बात की तो उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की पूरी टीम आज रात रुककर मरीजों को देख रही है एवं गंभीर मरीजों को सागर रिफर कर दिया गया है।


इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक पूरी तरह से मॉनिटरिंग कर रहे हैं जल्द ही मरीजों को स्वस्थ करने की हर कोशिश जारी है 

                      सागर से जिला ब्यूरो 

                        संजय कुमार सेन