हरसूद में महिला मुख्य नगर पालिका अधिकारी पर गोली चलाने को ले कर जिले के सीएमओ ने कलेक्टर सौंपा ज्ञापन NN81

Notification

×

Iklan

हरसूद में महिला मुख्य नगर पालिका अधिकारी पर गोली चलाने को ले कर जिले के सीएमओ ने कलेक्टर सौंपा ज्ञापन NN81

06/09/2024 | सितंबर 06, 2024 Last Updated 2024-09-06T10:09:33Z
    Share on

 


नैनपुर

सत्येन्द्र तिवारी न्यूज नेशन 81के लिए नैनपुर से


नैनपुर  -  जैसा की विदित हो खंडवा जिले के हरसूद में महिला मुख्य नगर पालिका अधिकारी पर गोली चलाने की घटना के विरोध में दिनांक 6/ 9/2024 को जिले की समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहने हेतु कलेक्टर महोदय मंडला के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सोपा गया है ज्ञापन में मांग की है कि नगर पालिकाओं के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों पर विभिन्न माफियाओं द्वारा की जा रही प्रताड़ना एवं सुश्री मोनिका  पारधी मुख्य नगर पालिका अधिकारी के ऊपर जानलेवा हमले के विरोध स्वरूप राज्य के मुख्य नगर पालिका अधिकारी संघ के आह्वान पर शुक्रवार दिनांक 6 /9 /2024 को मंडला जिले की नगरी निकायों के समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इस हेतु श्री गजानन नाफड़े मुख्य नगर पालिका अधिकारी मंडला ,श्री लक्ष्मण सिंह सारस मुख्य नगर पालिका अधिकारी नैनपुर / भुआ बिछिया, श्रीमती मीना पटेल मुख्य नगर पालिका अधिकारी बम्हनी बंजर ,श्री शिवा सिंह लोधी मुख्य नगर पालिका अधिकारी निवास के द्वारा कलेक्टर महोदय मंडला के समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।