नैनपुर पुलिस द्वारा चलाया गया "जिम्मेदार मर्दानगी" मैं हूंअभिमन्यु" अभियान : NN81

Notification

×

Iklan

नैनपुर पुलिस द्वारा चलाया गया "जिम्मेदार मर्दानगी" मैं हूंअभिमन्यु" अभियान : NN81

06/10/2024 | अक्टूबर 06, 2024 Last Updated 2024-10-06T07:09:33Z
    Share on

 नैनपुर सत्येंद्र तिवारी न्यूज नेशन के लिए नैनपुर से

9399424203


नैनपुर पुलिस द्वारा चलाया गया "जिम्मेदार मर्दानगी" मैं हूंअभिमन्यु" अभियान


पुलिस थाना नैनपुर 



 नैनपुर। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार मंडला पुलिस द्वारा जिले में "मैं हूँ अभिमन्यु" अभियान के द्वितीय संस्करण की शुरुवात की गई। 03 अक्टूबर से शुरू होकर 12 अक्टूबर 2024 तक चलने वाले "मैं हूँ अभिमन्यु" अभियान का उद्देश्य समाज में बालकों एवं पुरुषों को महिला अपराधों के प्रति जागरूक करना, समाज में लड़के लड़कियों को समान अवसर प्रदान करना, समाज के किसी भी स्तर पर व्याप्त लिंगभेद को समाप्त करना एवं पुरुष व बालकों को सभ्य समाज के निर्माण हेतु रुढ़िवादी धारणाओं एवं पूर्वाग्रहों के चक्रव्यूह को तोड़ते हुये महिलाओं के विकास व सह-अस्तित्व का सहभागी बनाना है जो मुख्यतः सहयोग, सम्मान एवं समानता पर आधारित है। मंडला पुलिस द्वारा शारदीय नवरात्र के दौरान अभियान अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। मंडला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा


के निर्देशानुसार श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक


महोदय के निर्देशन में नैनपुर अनुविभागीय


द वायरल। दैनिक डिजिटल एडिशन


अधिकारी पुलिस सुश्री नेहा पच्चीसीया के आदेशानुसार एवं थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा के द्वारा जिले के थाना नैनपुर और नैनपुर में बस स्टैण्ड में आम जनों को जानकारी दी गई। उक्त अभियान के तहत पोस्टर बैनर व कट आउट के माध्यम से जागरूक कर अभियान के मुख्य उद्देश्य के बारे में जानकारी साझा करते हुए आमजन को अभियान से जोडा जा रहा हैं। निश्चित ही महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराधों और घरेलू हिंसा को रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम है।


थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा, सहायक उप निरीक्षक रमेश इंगले, सहायक उप निरीक्षक विनोद साव, उप निरीक्षक निधि नेमा, उप निरीक्षक सलमान कुरेशी, सहायक उप निरीक्षक राजेश सेवईवार, सहायक उप निरीक्षक यशवंत राहंगडाले, प्रधान आरक्षक सुरेश, आरक्षित पेयन्त राणे, आरक्षक राम मोए, आरक्षक दुर्गेश लिल्हारे, आरक्षक सुरेश जैतवार, आरक्षक मुकेश, आरक्षक देवेंद्र उपस्थित रहे।