Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जिला महिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा किया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान: NN81

 Reported By: Aman Khan Inqulabi

Edited By: Abhishek Vyas @abhishekvyas99


जिला महिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा किया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान: 

ब्यावरा,राजगढ़ - विदित है के 8 मार्च संपूर्ण विश्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है इसी परिप्रेक्ष्य में राजगढ़ जिला महिला कांग्रेस के टीम द्वारा ब्यावरा नगर के पीपल चौराहा सब्जी मंडी  पर स्वावलंबी एवं कुटीर उद्योग करने वाली महिलाओं को पुष्प हार पहनाकर , हाथ में गुलाब  का फूल एवं मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया गया.और महिला दिवस को मनाया गया.।

 इस अवसर पर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सुश्री रचना भार्गव जी अपनी टीम के साथ फल एवं सब्जी बेचने वाली महिलाओं के बीच में पहुंची एवं उनसे संवाद भी स्थापित किया उनकी पारिवारिक एवं व्यवसायिक समस्याओं को जाना और हर संभव मदद करने का आश्वासन देकर उनको  सम्मानित किया।

 उनके साथ में  ब्यावरा  नगर की कांग्रेस नेत्रियां एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष  अनिशा बनो , श्रीमति गंगा चौहान , श्रीमती रानी सिलावट श्रीमती ममता महिमा मेंहदी मत ईश्वर भाई श्रीमती ज्योति शबनम आदि महिलाएं के साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र यादव ,  शहर कांग्रेस अध्यक्ष  कपिल  शिवहरे ,

 सहित कांग्रेस कार्यकर्ता सूरज दांगी,अमन अरोड़ा,भी मौजूद रहे सब्जी मंडी से निकलकर के पूरी टीम ब्यावरा नगर के पीपल चौराहा स्थित में मार्केट में भी पहुंची एवं व्यावसायिक महिलाओं से भी संवाद स्थापित कर उनके अनुभव साझा किया एवं उनका सम्मान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes