रिपोर्टर:--केजन साहू (मोहला, मानपुर, अ. चौकी)
अंबागढ़ चौकी:- बिजली दर में वृद्धि को लेकर नगर में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाजपा सरकार के खिलाफ रैली निकाल कर विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय के सामने धरना देते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी उपभोक्ताओ के हित में विष्णुदेव साय सरकार से बिजली दर में वृद्धि को वापस लेने की मांग कर रहे थे।
छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाजपा सरकार द्वारा हाल ही में की गई बिजली दर वृद्धि को लेकर बिजली कपंनी कार्यालय का घेराव किया एवं एई व जेई कार्यालय के सामने एक घंटे तक धरना प्रदर्शन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक छन्नी साहू व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर की अगुवाई में किए गए विरोध प्रदर्शन में ब्लाक के कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने नगर में आज भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। प्रदर्शन के साथ - साथ चल रही सभा को पूर्व विधायक छन्नी साहू, जिला अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष निर्मल, जिला पंचायत सदस्य शेश्वरी ध्रुवे, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार ध्रुव, अब्दुल खान, गिरधारी साहू, कांग्रेस नेता रवि साहू, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष उदेराम साहू इत्यादि प्रमुख नेताओ ने सभा को संबोधित किया। सभी वक्ताओ ने भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए इसे किसान, मजदूर एवं गरीबो की विरोधी सरकार करार दिया। सभा एवं प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने राज्यपाल के नाम पर एई को ज्ञापन सौपा। विरोध प्रदर्शन में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक वर्मा, वरिष्ठ नेता रामगोपाल शर्मा, बसंत मंडावी, छोटेलाल कटेंगा, उदयप्रकाश नेताम, बेनीप्रसाद साहू, जसवंत साहू, लक्ष्मण सिन्हा, ललित साहू, धर्मेन्द्र कोरे, जितेन्द्र उईके, भैयाराम यदु, पन्ना मेश्राम, पन्ना कुंजाम, सौरभ मिलिंद, हिमांशु मेश्राम, अजय राजपूत, दुलार विष्वकर्मा, रामदास साहू, छगन बंजारे, अनिल महोबिया, सुजानिक निर्मलकर, सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 भाजपा हर वर्ग को छल रही है -छन्नी साहू
खुज्जी की पूर्व विधायक छन्नी साहू ने अपनी बिजली कपंनी कार्यालय के सामने हुई सभा में भाजपा के विश्णुदेव साय सरकार पर प्रदेश के हर वर्ग से छलावा करने का आरोप लगाया। उन्होने कहा की भाजपा ने सरकार में आने के लिए कई तरह के लोक लुभावन वायदे किए थे। लेकिन आज सत्ता में आते ही वह सभी वायदो से किनारा कर लिया है। पूर्व विधायक छन्नी साहू ने कहा की कांग्रेस ने अपने सरकार के दौरान किसान, मजदूर एवं आम जनता से जुडे हर वायदो को पुरे किए। लेकिन भाजपा आज हर वर्ग के साथ विष्वासघात कर रही है।
0 रैली निकाली- दर वृद्धि को विष्णुभोग व सुशासन टैक्स बताया
भाजपा सरकार द्वारा बिजली के दर में की गई वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने आज नगर में रैली भी निकाली। पूर्व विधायक छन्नी साहू के नेतृत्व में प्रददर्शनकारी कांग्रेसियो ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के सामने से रैली निकाली। जो बस स्टैन्ड एवं नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरते हुए बिजली कपंनी कार्यालय पहुची। कांग्रेसियो ने यंहा पर घरेलू उपभोक्ताओ के लिए प्रति यूनिट 20 पैसे एवं गैर घरेलू 25 पैसे एवं पंप कनेक्शनधारियो के लिए 50 पैसे प्रति यूनिट के दर से की गई वृद्धि को भाजपा सरकार का विष्णुभोग एवं सुशासन टेक्स बताया। पूर्व विधायक छन्नी साहू ने कहा की कांग्रेस सरकार के समय सरकार 400 यूनिट बिजली मुफ्त में प्रदान करती थी। लेकिन बीजेपी सरकार मुफ्त में बिजली देना तो दूर उल्टा दरो में वृद्धि कर आम जनता का कमर तोड रही है। और पूंजीपतियो एवं उद्योगपतियो पर मेहरबानिया कर रही है। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया की भाजपा की सरकार व्यापारियो की सरकार है।
0 खाद की कालाबाजारी एवं किल्लत को लेकर प्रदर्शन
कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने आज बिजली दर में की गई मूल्य वृद्धि के साथ साथ खाद की कालाबाजारी एवं किल्लत को लेकर भी हंगामा विरोध प्रदर्शन एवं जमकर नारेबाजी की। पूर्व विधायक ने कहा की सोसायटियो में खाद नही मिल रहा है। किसान महिनो से खाद के लिए चक्कर कााट रहे है। लेकिन खाद सोसायटी के जगह दुकानो मे दोगुने दाम पर मिल रहा है। पूर्व विधायक छन्नी ने आरोप लगाया की जिले ही नही पुरे प्रदेश में खाद की जमकर कालाबाजारी हो रही है। भाजपा की सरकार सोसायटी को कम एवं निजी दुकानदारो को अधिक खाद दे रही है। जिससे प्रदेश में डीएपी सहित अन्य खाद का किल्लत बना हुआ है। किसानो को मजबूरी में महंगे एवं दोगुने दाम पर खाद खरीदना पड रहा है। भाजपा की सरकार सीधे किसानो से लूटपाट कर रही है।
0 5 महिने बाद नगर में नजर आई कांग्रेस
नगरीय निकाय चुनाव के बाद आज पहली बार कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर नगर में सडक पर नजर आए। 5 महिने तक नगर एवं ब्लाक में कांग्रेस की गतिविधिया एक तरह से शून्य ही नजर आ रही थी। लेकिन आश्चर्य यह था की आज के कांग्रेस के प्रभावी प्रदर्षन में कांग्रेस के ही पार्षद ही नदारत दिखे। और उन्होने अपने को आंदोलन से पुरी तरह दूर रखा। आज के विरोध प्रदर्शन में नगर के इक्का दुक्का कांग्रेसियो के अलावा कोई शामिल नही हुआ। कांग्रेसी पार्षदों की आंदोलन से दूरी एवं एक दिन पूर्व कार्यक्रम को रदद करने के प्रयास को पार्टी के अंदर चल रही खीचतान एवं गुटबाजी को फिर सडक में ला खडा किया है।