केंद्रीय गृहमंत्री कोरबा प्रवास पर पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था : NN81

Notification

×

Iklan

केंद्रीय गृहमंत्री कोरबा प्रवास पर पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था : NN81

14/11/2023 | नवंबर 14, 2023 Last Updated 2023-11-14T17:23:28Z
    Share on

 प्रवीण कुमार

कटघोरा, कोरबा/छत्तीसगढ़



केंद्रीय गृहमंत्री कोरबा प्रवास पर पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था

कोरबा :- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दिनांक 15.11.2023 को जिला कोरबा प्रवास पर आगमन प्रस्तावित है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री के जिला कोरबा प्रवास कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर यातायात पुलिस कोरबा ने डायवर्टेड पॉइंट निर्धारित किये हैं जो निम्न है:-


परिवर्तित मार्ग निर्देश


दिनांक 15.11.2023 को घंटाघर ओपन थिएटर में माननीय केंद्रीय गृह मंत्री का आम सभा कार्यक्रम होने से सुभाष चौक से घण्टाघर चौक, मुण्डापार हेलीपैड एवं महाराणा प्रताप चौक मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा कृपया अन्य मार्ग का उपयोग करें।