झाँसी : पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने पानी की टंकी पर चढ़कर किया प्रदर्शन - NN81

Notification

×

Iklan

झाँसी : पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने पानी की टंकी पर चढ़कर किया प्रदर्शन - NN81

21/06/2025 | जून 21, 2025 Last Updated 2025-06-21T13:26:06Z
    Share on


 लोकेशन झाँसी 

रिपोर्टर सतेन्द्र कुमार 

झाँसी। जिले के बरुआसागर कस्बे में पिछले दो महीने से जारी पानी की किल्लत से परेशान महिलाओं का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। शुक्रवार को बस स्टैंड के पास जल संस्थान की पानी की टंकी पर चढ़कर महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि दो महीने से उनके मोहल्ले में पीने के पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप पड़ी है। लगातार शिकायतों के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो मजबूर होकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।


प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि बरुआसागर के लाल की टोरिया, किला मोहल्ला, गांधी नगर समेत कई इलाकों में पानी की सप्लाई दो महीने से बंद है। कई बार नगर पालिका और जल संस्थान के अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। महिलाओं ने कहा कि मजबूरी में अब उन्हें नालों और हैंडपंप का गंदा पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है।


जैसे ही महिलाओं के पानी की टंकी पर चढ़ने की सूचना मिली, मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने महिलाओं को काफी समझाने-बुझाने के बाद नीचे उतारा