संजू नामदेव हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को कृषि उपज मण्डी खिरकिया का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होने इस दौरान उपस्थित किसानों से चर्चा कर वहाँ आ रही समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अशोक डेहरिया सहित मण्डी के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने एसडीएम डेहरिया को गोदामों का निरीक्षण कर मूंग का स्टॉक वेरिफिकेशन करने के निर्देश दिये। उन्होने मण्डी सचिव को निर्देश दिये कि किसानों की सुविधा के लिये किसान विश्राम गृह खुला रखा जाए तथा वहां किसानों के लिये आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इस दौरान उन्होंने मंडी के शेडो का भी निरीक्षण किया उन्होंने शेड की नापतौल करके शासकीय रेड पर व्यापरियों से किराया वसूलने के सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने उपस्थित किसानों से मंडी संबंधित समस्याओं को लेकर चर्चा की इस दौरान किसानों ने किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं बताई। इस दौरान कृषि उपज मंडी सचिव रमेश धुर्वे इंस्पेक्टर अशोक कुमार राजपूत सहित कृषि उपज मंडी के कर्मचारीगण किसानजन उपस्थित थे।
› मध्यप्रदेश
› हरदा (मध्यप्रदेश)
कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने कृषि उपज मण्डी खिरकिया का किया औचक निरीक्षण, श्री जैन ने व्यापारियों से शेडो का किराया वसूलने के सख्त निर्देश दिए - NN81