कुक्षी जिला बनाओ आंदोलन को अनुमति नहीं और बड़ी-बड़ी राजनीतिक रैली सभाएं होती है : NN81

Notification

×

Iklan

कुक्षी जिला बनाओ आंदोलन को अनुमति नहीं और बड़ी-बड़ी राजनीतिक रैली सभाएं होती है : NN81

06/11/2023 | नवंबर 06, 2023 Last Updated 2023-11-06T09:00:47Z
    Share on

 *▪️प्रशासन भी अब आदर्श आचार संहिता एवं धारा 144 का कड़ाई से पालन करे - सोमेश्वर पाटीदार "जनादेश सरकार"*


*▪️कुक्षी जिला बनाओ आंदोलन को अनुमति नहीं और बड़ी-बड़ी राजनीतिक रैली सभाएं होती है*


*▪️अवैधानिक गतिविधियां देखे जाने पर हम भी भारत निर्वाचन आयोग को सूचित करेंगे*


*▪️धरना प्रदर्शन स्थगित/ प्रशासन से निष्पक्ष निर्वाचन की आशाएं और ईश्वर उन्हें शक्ति दे*


धार जिला ब्यूरो चीफ महेश सिसोदिया 



धार जिले के कुक्षी  में।कुक्षी जिला बनाओ आंदोलन द्वारा दिनांक: 08 नवंबर 2023 बुधवार को धरना प्रदर्शन किया जाना था। जिसकी सूचना एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी कुक्षी को दी गई।

उनके द्वारा आज एक सूचना पत्र जारी कर आदर्श आचार संहिता एवं धारा 144 का उल्लेख कर धरना प्रदर्शन नही करने की बात कही गई।

जिसे दृष्टिगत रखते हुए हम धरना प्रदर्शन स्थगित कर रहे है।

उक्त बात आंदोलन प्रमुख सोमेश्वर  पाटीदार "जनादेश सरकार" ने कही।


पाटीदार ने कहा कि, धरना प्रदर्शन का उद्देश्य जनता को यह स्मरण करवाना था कि, जो क्षेत्र के विकास में जनांदोलनों के सहयोग समर्थन में आए है और जिन्होंने जनता की सुध ली हो, उन्हीं की सुध जनता भी ले और निर्भय होकर बिना किसी प्रलोभन के अपना अमूल्य मतदान अवश्य करें।


जनादेश सरकार ने आगे कहा कि, एक और बड़ी- बड़ी राजनीतिक रेलियां व सभाएं हो रही है और दूसरी तरफ सामाजिक जनहितैषी संगठनों को जानबूझकर या किसी दबाव में अनुमति न देना लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। 

अब प्रशासन से भी अनुरोध है कि, विधानसभा निर्वाचन 2023 आदर्श आचार संहिता एवं धारा 144 का पूर्णरुप से पालन कर ईमानदारी के साथ निष्पक्ष ही निर्वाचन करवाए ऐसी आशाएं हम भी रखते है। निष्पक्ष निर्वाचन हेतु हमारी भी नजर बनी रहेगी। ईश्वर आपको निष्पक्ष निर्वाचन करवाने की शक्ति दे।

साथ ही अवैधानिक गतिविधियां देखे जाने पर हम भी भारत निर्वाचन आयोग को सूचित करेंगे।