नईसराय थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया : NN81

Notification

×

Iklan

नईसराय थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया : NN81

05/06/2025 | जून 05, 2025 Last Updated 2025-06-05T15:12:42Z
    Share on

Reported By : Pradeep Kumar 


नईसराय थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया:

बैठक में मुख्य रूप से  पूर्व जनपद अध्यक्ष अनूप सिंह रघुवंशी रघुवीर सेन  गुड्डा कुशवाह गोलू खान  जावेद खान आदि मौजूद रहे। बैठक में थाना प्रभारी पुनीत दीक्षित ने कहा कि बकरीद का पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। सभी लोग पर्व को शांति और सहयोग के साथ मनाएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कुर्बानी खुले स्थान पर न की जाए, इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं और वातावरण भी प्रभावित होता है। कुर्बानी के बाद उत्पन्न अवशेष  खुले में न फेंका जाए।

उन्होंने कहा साथ ही, किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर नजर रखने की अपील भी की गई। यदि किसी व्यक्ति को कोई समस्या या संदेह हो, तो वह सीधे थाना प्रशासन से संपर्क करें।बैठक में मौजूद लोगों ने पुलिस प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया और आपसी सौहार्द बनाए रखने की बात कही