स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर स्कूल कॉलेज में किया गया सूर्य नमस्कार : NN81

Notification

×

Iklan

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर स्कूल कॉलेज में किया गया सूर्य नमस्कार : NN81

13/01/2024 | January 13, 2024 Last Updated 2024-01-13T05:16:58Z
    Share on

 नैनपुर

मंडला/एमपी

सत्येन्द्र तिवारी न्यूज़ नेशन 81के लिए

9399424203


स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर स्कूल कॉलेज में किया गया सूर्य नमस्कार



विद्या भारती सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैनपुर में सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के उपलक्ष में मनाया गया जो शासन की योजना अनुसार ठीक 9:00 बजे से प्रारंभ हुआ इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके जी की गरिमा में उपस्थित रही श्रावण बाल कल्याण समिति के व्यवस्थापक श्रीमान परमानंद जी खंडेलवाल एवं विद्यालय के प्राचार्य बालकृष्ण द्विवेदी जी के द्वारा कैबिनेट मंत्री एवं उनके सहयोगियों का स्वागत किया गया।

      नैनपुर शासकीय स्नातक महाविद्यालय नैनपुर में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्त्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत  स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई जिसमें मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला  समन्वयक श्री राजेंद्र चौधरी के मार्गदर्शन पर एवं ब्लॉक समन्वय श्री संतोष झरिया  के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कार्यक्रम पर सर्व प्रथम स्वामी विवेकानंद जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण पुष्प तिलक वंदन कर शुभारंभ किया गया कार्यक्रम का मंच संचालन श्री अशोक जंघेला परामर्शदाता के द्वारा किया गया सर्वप्रथम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय स्नातक महाविद्यालय नैनपुर के डॉक्टर के बी रजक डॉक्टर संजीव सर एवं सामाजिक कार्यकर्ता अविनाश नामदेव,सुधार बंदेवार  मंचासीन  का स्वागत एवं उद्बोधन पश्चात एमएसडब्ल्यू बीएसडब्ल्यू के छात्र-छात्रा ग्यारसी इनवाती फूलवती टेकाम गीतांजलि धुर्वे प्रभात अवधवाल रीता विश्वकर्मा एवं  छात्रों द्वारा स्वामी जी जीवन उनके आदर्श पर भाषण,गीत,कविता प्रस्तुत करते कार्यक्रम संपन्न किया गया । कार्यक्रम में परामर्शदाता अंजय विश्वकर्मा सुभाष 


बंशकार  संतोष कुमार भांवरे अशोक जंघेला साथ ही ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य प्रतिनिधि नवांकुर संस्था प्रमुख एमएसडब्ल्यू बीएसडब्ल्यू  के छात्र सम्मिलित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया गया एवं अतिथियों के उद्बोधन का समापन के पहले सुभाष बंशकार के द्वारा सभी अतिथि एवं छात्र-छात्राओं का स्वामी जी आदर्शो,बताये गये मार्ग पर चलकर जीवन सफल बनाने आदि का अनुसरण की प्रेरणा के साथ आभार व्यक्त किया गया।