कानपुर की सड़कों को होली से पहले अंधकार से मुक्त करने की तैयारी : NN81

Notification

×

Iklan

कानपुर की सड़कों को होली से पहले अंधकार से मुक्त करने की तैयारी : NN81

10/03/2024 | मार्च 10, 2024 Last Updated 2024-03-10T07:41:19Z
    Share on

 खबर:कानपुर की सड़कों को होली से पहले अंधकार से मुक्त करने की तैयारी।



होली के पहले शहर के अनेकों सड़के अंधकार से मुक्त हो जाएंगे। जिसके लिए 110 वाडों में 1540 नई स्ट्रीट लाइटें

लगाई जाएंगी वहीं पार्षदों के कोटे से भी 150 लाइटें

लगेंगी। इसके लिए नगर निगम ने 1.5 करोड़ के टेंडर

को स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही वर्क ऑर्डर भी जारी

कर दिया है।

3 दिन में शुरू होगा लाइट लगाने का काम।

फिलहाल तीन दिन के भीतर नई स्ट्रीट लाइटें लगाने का

काम शुरू हो जाएगा। आभी तक नगर निगम के पास नई

स्ट्रीट लाइटें न होने से बड़ा संकट था। पिछले एक साल

से कहीं भी नई स्ट्रीट लाइटें नहीं लग पा रहीं थी। हर वार्ड

से इसकी मांग में लगातार इजाफा होता जा रहा था। जो

लाइटे खराब हो गई हैं उनकी भी मरम्मत फेल हो जाने

से दिक्कतें और बढ़ गई थीं।

सवा लाख स्ट्रीट लाइटे लगी हैं

प्रभारी मुख्य अभियंता लाइटिंग आरके पाल ने बताया

कि महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त शिव

शरणप्पा जीएन ने निर्देश दिया था कि टेंडर जारी किए

जाएं। अब जाकर नई लाइटे लगाने की राह साफ हो

सकी है। बताते चलें कि अभी तक शहर में लगभग सवा

लाख से ज्यादा एलईडी स्ट्रीट लाइटें हैं।नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन ने बताया कि नई

स्ट्रीट लाइटों लगाने के लिए टेंडर जारी किया गया था।

अब इसके वर्क ऑर्डर हो गए हैं। 72 घंटे के भीतर नई

लाइटें शहर में लगनी शुरू हो जाएंगी। 

संवाददाता : विकास कुमार सिंह कानपुर नगर