जिले में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल प्रदान करने जिला प्रशासन को गेल सीएसआर मद से मिले 25 लाख रूपए : NN81

Notification

×

Iklan

जिले में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल प्रदान करने जिला प्रशासन को गेल सीएसआर मद से मिले 25 लाख रूपए : NN81

03/04/2024 | April 03, 2024 Last Updated 2024-04-03T13:31:26Z
    Share on

 *ब्यूरो चीफ अनिल जोशी दुर्ग  समाचार*


*जिले में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल प्रदान करने जिला प्रशासन को गेल सीएसआर मद से मिले 25 लाख रूपए*


*-कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी को गेल इंडिया के महाप्रबंधक ने सौंपा चैक*


*-जिले के 21 ग्रामों के स्कूल, अस्पताल, पंचायत भवन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों में होगी शुध्द पेयजल की उपलब्धता*



    दुर्ग, 03 अप्रैल 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी से गेल (इंडिया) के महाप्रबंधक नजीब कुरैशी ने मुलाकात की। गेल (इंडिया) लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी प्राकृतिक गैस कंपनी है और एशिया में शीर्ष गैस उत्पादकों में से एक है। यह एक महारत्न कंपनी है जो व्यवसायिक गतिविधियां जैसे गैस प्रोसेसिंग एवं तरलीकृत पेट्रोकेमिकल्स के उत्पादन और विपणन का कार्य करती है। देश के कई राज्यों के आर्थिक विकास में गेल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके तहत राज्य के प्रमुख जिलों एवं शहरों को ट्रंक लाइन से जोड़ा जा रहा है जिससे औद्योगिक वाहनों और घरेलू खपत के लिए प्राकृतिक गैस की पंहुच को आगे बढ़ाया जा सकेगा। इसी कड़ी में दुर्ग जिले में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल प्रदान करने के उद्देश्य से गेल (नागपुर-रायपुर-झाड़सूगुडा) पाइपलाइन के अन्तर्गत कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सी.एस.आर.) के तहत 21 ग्रामों के स्कूल, अस्पताल, पंचायत भवन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों में परियोजना संचालित की जा रही है। जिसके लिए गेल (इंडिया) के महाप्रबंधक नजीब कुरैशी ने 50 लाख की परियोजना में पहली किस्त स्वरूप 25 लाख रूपए की राशि कलेक्टर सुश्री चौधरी को प्रदान की। इस दौरान  बाला चंद्रा उप महाप्रबंधक गेल (इंडिया) लिमिटेड एवं सौरभ सिंह मुख्य प्रबंधक गेल (इंडिया) लिमिटेड मौजूद थे।