विभागीय प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न : NN81

Notification

×

Iklan

विभागीय प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न : NN81

17/06/2024 | June 17, 2024 Last Updated 2024-06-17T18:09:19Z
    Share on

 *विभागीय प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न*



जिला गुना से गोलू सेन की रिपोर्ट



मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभागीय समिति खंड गुना एवं राघौगढ़ की बैठक हनुमान सिंह राठौर के बगीचे राघौगढ़ में संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र शर्म ने की विभागीय प्रकोष्ट समिति अध्यक्ष संतोष सिंह परिहार विशेष रूप मे बैठक मे उपस्थित रहें। उन्होंने बताया कि यह बैठक मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के गुना जिला अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मीना की मंशानुसार आयोजित कि गई है। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों कि विभिन्न समस्याओं पर विचार किया गया। बैठक मे राजकुमार सेलर ,विजय गुप्ता , गेंदालाल कोरी ,हनुमान सिंह राठौर ,जितेंद्र सिंह  , नवल सिंह माली ,पूरन सिंह मोगिया ,चंद्र मोहन मेरे ,सोनू बुनकर, दीवान सिंह, सुरेश सईद ,सुरेश माली ,प्रकाश प्रजापति ,छोटेलाल सहित कई कर्मचारी गण उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्म ने कहा कि कर्मचारियों की विभिन्न लंवित समस्याओं के, समयमान वेतनमान एवं वर्ष 2003 से किए गए भुगतान का वेतन अंतर की राशि का एरिया से संबंधित समाधान के लिए वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यालय को अवगत कराकर उनका शीघ्र ही समाधान करवाया जायेगा। उक्त बैठक का संचालन पूरन सिंह मोगिया ने किया।अंत में आभार हनुमान सिंह ने व्यक्त किया।