बहराइच में नशे कि ओवरडोज से मौत : पृथ्वीपुरवा के खेत में मिला बाम्बे से लौटे 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पास में मिले इंजेक्शन

Notification

×

Iklan

बहराइच में नशे कि ओवरडोज से मौत : पृथ्वीपुरवा के खेत में मिला बाम्बे से लौटे 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पास में मिले इंजेक्शन

24/06/2025 | जून 24, 2025 Last Updated 2025-06-24T08:08:41Z
    Share on


 उत्तर प्रदेश बहराइच 

न्यूज़ नेशन 81 

रिपोर्ट दिलीप कुमार राव 


बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखीमपुर के धौरहरा थाना क्षेत्र के शेखनपुरवा निवासी रफीक 45 के रुप में हुई है।


घटना की जानकारी सबसे पहले पृथ्वीपुरवा निवासी कपिल यादव को मिली। वह सुबह आपने खेत में घूमने गए थे। उन्होंने खेत के छप्पर में एक चारपाई पर शव देखा। पास में ही एक मोटरसाइकिल  up 31 R0027 खड़ी थी  



सूचना मिलते ही जालिम नगर पुलिस चौकी के दरोगा राहुल कुमार गुप्ता और कांस्टेबल लक्ष्मण मौके पर पहुंचे।शव के पास से नशीली दवाइयां और इंजेक्शन बरामद हुए 


मृतक के भाई रसीद ने बताया कि रफीक मुंबई में काम करता था। वह एक महीने पहले ही घर आया था। कल दोपहर में वह घर से निकला था। रसीद ने यह बताया कि एक साल पहले उन्होंने रफीक को नशा न करने की नसीहत दी थी रफीक अपने पीछे पत्नी तीन बेटे और तीन बेटियों को छोड़ गया है।