मोदी जी ने भारत का सम्मान विश्व भर में बढ़ाया - NN81

Notification

×

Iklan

मोदी जी ने भारत का सम्मान विश्व भर में बढ़ाया - NN81

21/06/2025 | जून 21, 2025 Last Updated 2025-06-21T05:06:52Z
    Share on


 कुंवर संजय शाह  

हरदा  सिराली मोदी सरकार के 11 वर्ष सफलतम पूर्ण होने पर संकल्प सभा भाजपा मंडल सिराली के द्वारा राजपूत छात्रावास में आयोजित की गई थी इसमें कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्प दिलाया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर संजय शाह ने कहा कि मोदी जी ने भारत का नाम विश्व में गौरवान्वित किया है ।आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है भारत मोदी जी के नेतृत्व में नई ऊंचाइयां छू रहा है केंद्र सरकार ने पिछले 11 वर्षों में  गरीबों किसानों महिलाओं एवं युवा सहित सभी वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई जिसका लाभ जन-जन तक पहुंचे इस हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया जा रहा है ।भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा शिक्षा प्रकोष्ठ के बसंत राजपूत भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश सोलंकी मंडल अध्यक्ष अनिल राजपूत ने भी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन वेद प्रकाश शर्मा ने एवं आभार प्रदर्शन रामकृष्ण लाखोरे ने व्यक्त किया।