मनेन्द्रगढ़ मैं गैस पाइप लाइन व अतिक्रमण कार्यवाही को लेकर लोगों में चर्चा का विषय यह कैसा विकास - NN81

Notification

×

Iklan

मनेन्द्रगढ़ मैं गैस पाइप लाइन व अतिक्रमण कार्यवाही को लेकर लोगों में चर्चा का विषय यह कैसा विकास - NN81

26/06/2025 | जून 26, 2025 Last Updated 2025-06-26T07:30:33Z
    Share on


लोकेशन - एमसीबी (छ.ग.) 

रिपोर्ट - मनीराम सोनी                                                                                                       . 

एम.सी.बी जिले के मनेन्द्रगढ़  शहर मैं गैस पाइप लाइन को  लेकर लोगों में भीनी भीनी विरोध   से शहर मे चर्चा का विषय बना हुआ है हुआ यह है की नवगठित एमसीबी जिले में इन दोनों महीनों से गैस पाइप लाइन को अंडरग्राउंड ले जाने के लिए  रोड को जेसीबी से तोड़ कर  सड़क के बीच के बगल अंदर से डाल ले जाया जा रहा पाइपलाइन वह चाहे एनएच रोड हो या चाहे वह वार्ड की सड़के हो लगभग 1 से 2 बार खोदा गया पटा गया फिर खोदा गया पतझड़ के समय तो सारे शहर में धूल उड़ रही थी अब शहर की सड़के नाली नुमा नजर आ रही है जिससे आए दिन एक्सीडेंट का खतरा बने रहता है शहर के बहुत हिस्सों में लगभग 1 फिट गड्ढा  नहीं भरा गया छोड़ा गया है कुछ व्यक्तियों ने समाचार में नाम न  प्रकाशित करने के लिए यह कहा की हमारे शहर के चारों ओर शहर से कुछ दूरी पर चारों ओर कोयला ही कोयला है और शहर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर धरती के नीचे कोयले में आग लगी हुई है  जिससे शहर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर धुआं निकलते हुए देखा गया है ऐसे में जिसने भी इन्हें शहर में गैस पाइपलाइन बिछाने की परमिशन दी है तो यदि भविष्य में अगर किसी प्रकार की कोई दुर्घटना घटित  होती है तो किस संबंधित की होंगी  किस ने शहर वासियों के जान माल की जिम्मेदारी ली है एक व्यक्ति ने तो यह भी कहा की कि हम इस शहर के निवासी हैं अगर हमारे विकास के लिए यह कार्य किया जा रहा है तो संबंधित विभागों द्वारा वार्डो के लोगों से स्वीकृति हस्ताक्षर फायदा नुकसान बात कर  अभियान क्यों नहीं चलाया गया  इस संबंध में जब कुछ संबंधित विभाग के अभिकर्ताओं से चर्चा करनी चाहि  तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब समझा और जब पहुंचकर जानकारी लेनी चाहि की टीवी चैनल व प्रिंट मीडिया में समाचार प्रकाशित करने अधिकृत व्यक्तियों से मिल चर्चा करनी चाहिए तो संतोष जनक नहीं जानकारी दी न ही संबंधित  दस्तावेज दिखाया गया सोचने वाली बात चिंतन का विषय है कि यदि संबंधित अधिकृत व्यक्ति शहर के विकास व नगर वासियों के हित में कोई भी कार्य कराया जाता है तो नगर वासियों की स्वीकृति क्यों नहीं होती आखिर यह कार्य किसे लाभ पहुंचाने  लिए कराया जा रहा है यदि संगठन कार्यालय  अधिकृत अभिकर्ता अपना  संदेश जनता तक पहुंचाना चाहते हैं तो कृपया कार्यालय के समय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकते हैं