*देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल,आष्टा ने हर्षोल्लास से मनाया 75 वां गणतंत्र दिवस'*
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी
देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, आष्टा ने गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों द्वारा राष्ट्रगान के साथ झंडा वंदन किया गया। मुख्य अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। विद्यालय के म्यूजिक ग्रुप के छात्र- छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ देश भक्ति गीतों जिसमें सारे जहां से अच्छा,भारत वंदे मातरम् आदि देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुतियां दीं। कक्षा 3 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने योगासन की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं जिसका उद्देश्य शारीरिक मानसिक और बौद्धिक विकास करना था।कार्यक्रम के अगले क्रम में विद्यालय के संचालक सैय्यद आदिल अली द्वारा मुख्य भाषण दिया गया। कक्षा पहली तथा दूसरी के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया जिसमें महात्मा गांधी, सुभाषचंद्र बोस और झांसी की रानी के देशभक्ति नारों की प्रस्तुतियां दीं। कक्षा - 9 के छात्र अथर्व मेहता द्वारा गणतंत्र दिवस पर अंग्रेजी भाषा में भाषण दिया गया।विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्शल आर्ट का भी प्रदर्शन किया गया। हिंदी में भाषण कक्षा- 9 के छात्र कार्तिकेय रणकौशल द्वारा दिया गया।वहीं विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं द्वारा भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं जिनमें राजस्थानी, गुजराती, महाराष्ट्रीयन, मणिपुरी, हरियाणावी आदि लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी गईं।सभी नृत्य समूहों द्वारा विविधता में एकता का संदेश दिया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के संचालक सैय्यद ज़ावेद अली, श्री ध्रुवकुमार तिवारी, श्रीमती पायल अली, सैय्यद आदिल अली बहादुरसिंह सेंधव, श्री ज्ञान सिंह ठाकुर, प्राचार्या डॉ.संगीता सिंहा उपस्थित थे।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ,सभी छात्र- छात्राएं तथा कर्मचारीगण भी उपस्थित थे। स्कूल कोऑर्डिनेटर श्री रामकृष्ण शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया तथा कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् द्वारा हुआ।
विद्यालय प्राचार्या डॉ. संगीता सिंहा ने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।